छत्तीसगढ़ के बीजापुर में आईईडी ब्लास्ट.
Chhattisgarh IED Blast: रविवार (29 सितंबर) को छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा लगाए गए आईईडी में विस्फोट होने से पांच सुरक्षाकर्मा घायल हो गए. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सभी घायल सुरक्षाकर्मियों को फिलहाल बीजापुर के जिला अस्पताल में भार्ती कराया गया है. पुलिस से मुताबिक, आईईडी विस्फोट की यह घटना तारेम पुलिस थाना क्षेत्र में हुई है.
आईईडी विस्फोट की घटना के संबंध में पुलिस के एक अधिकारी ने जानकारी दी कि यह घटना तब हुई जब सुरक्षाकर्मियों का एक दल तारेम इलाके में चिन्नेगेलुर सीआरपीएफ शिविर से विस्फोट हटाने का काम पर निकला था. उस दौरान आईईडी का पता लगाने के लिए गई सुरक्षाकर्मियों की टीम ने उसे नष्ट करने के अभियान के दौरान विस्फोट से जुड़ा एक तार देखा.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जब वो तार से जुड़े बम की तलाश कर रहे थे तभी उसमें विस्फोट हो गया. इस विस्फोट में पांच सुरक्षाकर्मी घायल हो गए. पुलिस अधिकारी ने आगे बताया कि घायल सुरक्षाकर्मियों के प्राथमिक उपचार के बाद बीजापुर जिला अस्पताल पहुंचाया गया. जहां उनकी हालत खतरे से बाहर है.
-भारत एक्सप्रेस
8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…
8 अक्टूबर 2026 को आश्विन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि रात 10:17 बजे तक रहेगी.…
Pitru Paksha Panchang: 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को पितृ पक्ष के अंतर्गत आश्विन मास की…
एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…
दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…
Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…