देश

शिवराज के सिर ‘ताज’ सजाने की BJP की तैयारी, चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही बन गया एक्शन प्लान

MP Election 2023:  मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही बीजेपी एक्शन मोड में आ गई है. मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के सिर ‘ताज’ सजाने के लिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने प्लान बना लिया है. पीएम मोदी से लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तक राज्य में ताबड़तोड़ रैलियां करने जा रहे हैं. पार्टी ने 39 सीटों के लिए टिकट भी फाइनल कर दिया है. बीजेपी ने मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की उन सीटों पर विशेष ध्यान देने का फैसला किया है जो 2018 में कांग्रेस से हार गई थीं. इस बार के विधानसभा चुनाव में बीजेपी A.B.C.D  फॉर्मूले के साथ मैदान में उतर रही है.

बीजेपी का  A.B.C.D फॉर्मूला

सूत्रों के हवाले से खबर आई है कि जहां पार्टी का गढ़ है उसे A कैटेगरी में रखा जाएगा. वहीं जहां पार्टी ने पिछले चुनाव में निराशाजनक प्रदर्शन किया उसे D कैटेगरी में रखा जाएगा. इतना ही नहीं C-D कैटेगरी वाले सीटों पर भाजपा ने कैंडिडेट बदलने की योजना बनाई है. आने वाले दिनों में बेहतर राजनीतिक प्लान के जरिए बीजेपी नेता अपने वोटर्स को साधने का प्रयास करते नजर आएंगे.

यह भी पढ़ें: राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने Indian Navy के युद्धपोत ‘विंध्यगिरि’ को किया लॉन्च, जानिए इसकी ताकत और खासियतें

शाह सौपेंगे राज्य सरकार का रिपोर्ट कार्ड

मध्य प्रदेश के नेताओं ने पीएम मोदी से चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले राज्य में रैलियां करने का अनुरोध किया है. हो सकता है आने वाले दिनों में पीएम मोदी राज्य में रैलियां करते नजर आ जाए. इतना ही नहीं 20 अगस्त को अमित शाह मध्य प्रदेश में राज्य सरकार के 20 सालों के काम के बारे में जनता को बताने के लिए ‘गरीब कल्याण रिपोर्ट कार्ड’ जारी करेंगे.

एमपी बीजेपी प्रमुख वीडी शर्मा ने कहा,” रिपोर्ट जारी करने के बाद, शाह “गरीब कल्याण” थीम के साथ अभियान रथ को भी हरी झंडी दिखाएंगे. रथ केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियों के बारे में बताते हुए सभी विधानसभा क्षेत्रों में यात्रा करेगा.” लॉन्च के बाद अमित शाह और सीएम शिवराज सिंह चौहान बीजेपी राज्य कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक के लिए ग्वालियर जाएंगे. बैठक में राज्य के केंद्रीय मंत्रियों के अलावा विधायकों, जिला अध्यक्षों और 1,200 से अधिक पार्टी पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया है.

बीजेपी का मध्यप्रदेश में प्रयोग

बता दें कि मध्य प्रदेश के इतिहास में पहली बार है जब बीजेपी ने चुनाव की तारीखों के ऐलान से पहले ही उम्मीदवारों की घोषणा की हो. इससे पहले हमेशा से चुनाव की तारीख तय हो जाने के बाद ही उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की जाती थी. इस बार परंपरा बदली है, या यूं कहें कि भाजपा ने प्रयोग किया है कि जिन सीटों पर पार्टी कमजोर है वहां पहले ही उम्मीदवारों के नाम फाइनल कर दिए जाएं.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

परिसीमन पर महासंग्राम! खरगे बोले – 850 सीटें करके सत्ता पर कब्जा चाहती है BJP, सरकार ने कहा – महिलाओं के लिए ला रहे हैं आरक्षण

परिसीमन विधेयक और लोकसभा सीटों की संख्या 850 तक बढ़ाने के प्रस्ताव पर राजनीति तेज…

6 minutes ago

तमिलनाडु में काम, बंगाल में पकड़े गए 8 संदिग्ध! लालगोला पुलिस की कार्रवाई से मचा हड़कंप

Bangladesh Nationals Detained: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद जिले में लालगोला थाना पुलिस ने गुप्त सूचना…

12 minutes ago

ऑपरेशन सिंदूर के दौरान कर्नल सोफिया पर विवादित टिप्पणी का मामला: सुप्रीम कोर्ट ने टाली सुनवाई

कर्नल सोफिया कुरैशी पर विवादित टिप्पणी मामले में मध्य प्रदेश के मंत्री कुंवर विजय शाह…

17 minutes ago

क्या है Anant Singh की बेटी की शादी में नोटों को झाड़ू से बटोरने के वीडियो का सच?

सोशल मीडिया पर जमीन पर बिखरे नोटों को झाड़ू से बटोरने का एक वीडियो मोकामा…

32 minutes ago

आपके लिए कुरान बड़ा है या संविधान? ओपी राजभर ने लगाए एक तीर से 2 निशाने

OP Rajbhar Attacks Akhilesh Yadav: उत्तर प्रदेश में जैसे-जैसे विधानसभा चुनाव करीब आ रहे हैं…

1 hour ago

बेगूसराय में दिनदहाड़े ताबड़तोड़ फायरिंग, दो किशोरों को मारी गोली; एक की मौत, दूसरा गंभीर

Begusarai Firing News: बिहार के बेगूसराय में फुलवड़िया थाना क्षेत्र के निपनियां मध्य विद्यालय के…

1 hour ago