माइक हसी
ICC World Cup 2023: ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर माइक हसी का मानना है कि स्पिनर एडम जंपा और ऑलराउंडर मिशेल मार्श भारत में होने वाले वनडे विश्व कप में ऑस्ट्रेलियाई अभियान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. लेग स्पिनर जंपा को 2016 में ऑस्ट्रेलिया की सीमित ओवरों की टीम में चुना गया था. उसके बाद से उन्होंने अब तक 79 वनडे मैचों में 131 विकेट लिए हैं. भारत में परिस्थितियां स्पिनरों के अनुकूल होने की संभावना है और ऐसे में हसी को लगता है जंपा की भूमिका बेहद महत्वपूर्ण होगी.
हसी ने कहा, ‘‘एडम जंपा ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पूरे टूर्नामेंट में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं. पिछले कुछ वर्षों में उन्होंने वास्तव में बहुत अच्छा प्रदर्शन किया है.’’ इस पूर्व क्रिकेटर ने इसके साथ ही कहा कि मार्श जिस आत्मविश्वास के साथ खेलते हैं उसे देखते हुए वह इस टूर्नामेंट में अपना बहुत प्रभाव छोड़ सकते हैं.
पूर्व ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज ने कहा, ‘‘और मुझे लगता है कि मिशेल मार्श ऐसा खिलाड़ी है जो निश्चित तौर पर बड़ा प्रभाव छोड़ सकता है. उसे बहुत बड़ी भूमिका सौंपी गई है. वह अब शीर्ष तीन में बल्लेबाजी करता है और वह जबरदस्त आत्मविश्वास के साथ खेल रहा है और अगर वह अपना आत्मविश्वास बढ़ाता है तो फिर उसे रोकना बहुत मुश्किल होगा.’’
हसी ने कहा कि ऑस्ट्रेलिया को खिताब जीतने के लिए स्टीव स्मिथ जैसे सीनियर खिलाड़ियों से भी अच्छे प्रदर्शन की जरूरत होगी. उन्होंने कहा, ‘‘आप विश्वकप जीतने के लिए एक या दो खिलाड़ियों के भरोसे ही नहीं रह सकते हैं. इसके लिए सामूहिक प्रयास जरूरी है. ऑस्ट्रेलिया को भी अपने सीनियर खिलाड़ियों से अच्छे प्रदर्शन की जरूरत पड़ेगी. जब आप इस बारे में सोचते हैं तो मुझे लगता है कि आप स्टीव स्मिथ और पैट कमिंस के बारे में सोचते हैं.’’ हसी ने कहा, ‘‘मेरा मानना है कि ऑस्ट्रेलिया के पास बहुत अच्छा मौका है क्योंकि उसने पिछले कुछ समय से खिलाड़ियों के एक बड़े समूह को तैयार कर रखा है. वे अपनी भूमिका अच्छी तरह से समझते हैं.’’
Meerut Fake Silver Foil Factory: मेरठ के परतापुर थाना क्षेत्र के काशी गांव में खाद्य…
21 नवंबर को PM मोदी का बिहार दौरा. वैशाली में 1265 एकड़ के औद्योगिक पार्क…
केंद्र सरकार ने ECMS के तहत 12 नए प्रोजेक्ट्स को मंजूरी दी. ₹7,500 करोड़ से…
Rice stock monitoring Food Stock Portal OMSS target Bharat Rice: चावल की कीमतों को काबू…
देहरादून में गृह मंत्री अमित शाह ने ₹1,475 करोड़ की 62 योजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास किया.…
Ayodhya Deepotsav 2026: अयोध्या में दीपोत्सव के 10वें संस्करण को भव्य बनाने की तैयारियां पूरी…