देश

बीजेपी विधायक ने शिवसेना नेता को पुलिस थाने में गोलियां मारी, जमीन विवाद सुलझाने पहुंचे थे दोनो नेता

Maharashtra News: महाराष्ट्र के उल्हासनगर में शुक्रवार रात बीजेपी विधायक गणपत गायकड़वाद ने शिवसेना नेता महेश गायकवाड़ को गोली मार दी. यह गोलीबारी हिल लाइन पुलिस स्टेशन में वरिष्ठ अधिकारी के चेंबर में हुई. जानकारी के अनुसार दोनों नेताओं के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा था. गोलीबारी के बाद थाने में हड़कंप मच गया. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया.

जानकारी के अनुसार विधायक गणपत और शिवसेना के शहर प्रमुख के बीच लंबे समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है. इसके चलते दोनों नेताओं के समर्थक भी इकट्ठा हो गए. इसके दोनों गुटों में बहस तेज हो गई इस दौरान भाजपा विधायक गणपत ने शिवसेना जिला प्रमुख महेश पर गोलियां बरसा दी. इसमें एक अन्य कार्यकर्ता महेश पाटिल भी बुरी तरह घायल हो गए.

यह भी पढ़ेंः VIDEO: महाराष्ट्र में क्यों लगी ऐसी भीषण आग? तस्वीरें देख दहल उठेगा दिल! कई किलोमीटर दूर तक असर

एकनाथ शिंदे भाजपा को भी धोखा देंगे- गणपत

भाजपा विधायक की अंधाधुंध गोलीबारी के बाद थाने में हड़कंप मच गया. दोनों घायल नेताओं को उपचार के लिए रात 11 बजे उल्हासनगर के मीरा अस्पताल ले जाया गया. लेकिन हालत गंभीर होने के कारण दोनों को ठाणे के जुपिटर हाॅस्पिटल में भर्ती कराया गया. वहीं घटना के बाद एक न्यूज चैनल से बात करते हुए गणेश ने कहा कि घटना पर कोर्ट जो भी फैसला करेगा वह उन्हें स्वीकार होगा. उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के सीएम एकनाथ शिंदे ने उद्धव ठाकरे को धोखा दिया है. वे बीजेपी को भी ऐसे ही धोखा देंगे.

मामले की जांच में जुटी पुलिस

वहीं पूरे मामले को लेकर डीसीपी सुधाकर पठारे ने कहा कि महेश और गणपत के बीच किसी बात को लेकर विवाद चल रहा था. इस दौरान शिकायत देने के लिए वे पुलिस थाने आए, इस दौरान दोनों के बीच बहस हो गई. इसके बाद गणपत गायकवाड़ ने महेश और उसके समर्थकों पर गोलियां चला दी. घटना में 2 लोग घायल हुए हैं. फिलहाल मामले की जांच जारी है.

यह भी पढ़ेंः हमारी सरकार के तीसरे कार्यकाल में भारत का दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनना तय”- PM मोदी

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

5 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

6 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

6 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

7 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

7 hours ago