देश

उत्तर भारत में ठंड का प्रकोप जारी, पश्चिमी विक्षोभ से इन राज्यों में बरसेंगे बादल, IMD ने जारी किया ताजा अपडेट

IMD Weather Update Today: उत्तर भारत में कड़ाके की ठंड का प्रकोप अभी भी जारी है. फरवरी के महीने में भी लोग अलाव जलाकर खुद को बचाने की जुगत में रहते हैं. इस बीच मौसम विभाग ने जानकारी दी है कि आज 3 फरवरी से उत्तर पश्चिमी राज्यों में एक विक्षोभ का असर देखने को मिल सकता है. इससे बारिश भी हो सकती है.

आईएमडी के मुताबिक आज यानी शनिवार को पंजाब, हरियाणा और राजस्थान में आज और कल बारिश हो सकती हैं. वहीं 4-5 फरवरी को उत्तरप्रदेश में बारिश हो सकती हैं. वहीं राजधानी दिल्ली में आज एक बार फिर रात ठंडी हो सकती है. दिल्ली में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री और अधिकतम तापमान 20 डिग्री तक दर्ज किया जा सकता है. इस दौरान दिल्ली में घना कोहरा देखने को मिलेगा.

यह भी पढ़ेंः बीजेपी विधायक ने शिवसेना नेता को पुलिस थाने में गोलियां मारी, जमीन विवाद सुलझाने पहुंचे थे दोनो नेता

दिल्ली में कल बारिश की संभावना

राजधानी दिल्ली में कल से एक बार फिर ठंड का प्रकोप देखने को मिलेगा. इस दौरान बादल छाए रहेंगे और सुबह के वक्त मध्यम कोहरा रहेगा वहीं गरज के साथ बारिश हो सकती हैं. वहीं यूपी की राजधानी लखनऊ में आज न्यूनतम तापमान 10 डिग्री और अधिकतम तापमान 23 डिग्री रह सकता है. इस दौरान सुबह के वक्त धूप खिली रहेगी. हालांकि दोपहर तक आसमान में बादलों का डेरा देखने को मिलेगा. वहीं गाजियाबाद में मौसम साफ रहेगा.

आज इन राज्यों में बारिश की संभावना

निजी मौसम समाचार एजेंसी स्काईमेट ने बताया कि आज अरुणाचल में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है. वहीं राजस्थान के पश्चिमी हिस्सों में हल्की बारिश की संभावना है. आंध्रप्रदेश, दक्षिण छत्तीसगढ़ और तमिलनाडु में हल्की बारिश हो सकती है. बिहार और बंगाल में आज शाम भी घना कोहरा देखने को मिल सकता है.

यह भी पढ़ेंः UP: लखनऊ में ट्रिपल मर्डर से सनसनी, जमीन विवाद को लेकर हुई ताबड़तोड़ फायरिंग में एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत

Rakesh Choudhary

राकेश चौधरी भारत एक्सप्रेस वेबसाइट में सीनियर कंटेट राइटर के पद कार्यरत हैं। पिछले 6 वर्षों से मीडिया क्षेत्र में काम कर रहे हैं। मूलरूप से जोधपुर (राजस्थान) के रहने वाले हैं। दिल्ली से पत्रकारिता और पोस्ट ग्रेजुएशन करने के बाद अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2018 में अमर उजाला डिजिटल (नोएडा) से की। इसके बाद समाचार प्लस, दैनिक जागरण, Inshorts मीडिया, News 24 और डीडी स्पोर्ट्स में भी अपनी सेवाएं दीं। प्रिंट और डिजिटल मीडिया में रहने हुए पाॅलिटिकल बीट पर काम किया।

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

6 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

6 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

6 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

7 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

7 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

8 hours ago