देश

नेशनल आर्म बॉक्सिंग चैंपियनशिप में बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह ने खिलाड़ियों को किया प्रोत्साहित, बोले- आपका आत्मबल व उत्कृष्ट प्रदर्शन देश का गौरव

Lucknow: सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने रविवार को आयोजित हुए 3 दिवसीय नेशनल आर्म बॉक्सिंग चैंपियनशिप के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि हिस्सा लिया. डॉ राम मनोहर लोहिया ट्रांजिट हॉस्टल, तेलीबाग में आयोजित हुए इस चैंपियनशिप का आयोजन एमेच्योर आर्म बॉक्सिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन के संस्थापक व महासचिव नसीरुद्दीन सिद्दीकी और सरोजनीनगर विधायक प्रतिनिधि प्रदीप मिश्रा के सहयोग से किया गया. कार्यक्रम में डॉ राजेश्वर सिंह ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया तथा खिलाड़ियों के 4’S गुण बताये. उन्होंने कहा कि खिलाड़ियों के भीतर Speed, Skill, Stamina और Sportsman Spirit जैसे महत्वपूर्ण गुण होते हैं जो युवाओं के लिए आवश्यक है. बता दें कि इस चैंपियनशिप में दिल्ली,उत्तर प्रदेश, बिहार, केरल और मध्य प्रदेश के चिल्ड्रन, सब जूनियर, जूनियर एवं सीनियर खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया. इस कार्यक्रम में अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी महेंद्र सिंह, नदीम, सरताज सिद्दीकी भी मौजूद रहे.

डॉ राजेश्वर सिंह ने बच्चों से हॉबी के अनुसार करियर चुनने की कही बात

कार्यक्रम से पूर्व सरोजनीनगर विधायक डॉ राजेश्वर सिंह ने सरोसा सेठ आनंदराम जयपुरिया स्कूल के अलामबाग कैंपस में स्विमिंग पूल का उद्घाटन करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने विद्यालय का निरीक्षण किया, विद्यालय में कंप्यूटर लैब देख प्रसन्नता व्यक्त की तथा स्कूल को अपनी विधानसभा क्षेत्र का एसेट बताया. कार्यक्रम के दौरान बच्चों से संवाद करते हुए उन्होंने कहा कि अगर बच्चे अपनी हॉबी के अनुसार करियर चुनेंगे तो बेहतर प्रदर्शन करेंगे. उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि विद्यार्थियों जॉब क्रिएटर बनें, जॉब सीकर नहीं. इस दौरान प्रधानाचार्य गुंजन दनानी, चेयरमैन मनीष मल्होत्रा, युवराज मल्होत्रा, यशस्वी मल्होत्रा, तेजस मल्होत्रा, किशोर मल्होत्रा समेत अन्य अध्यापक, छात्र-छात्राएं व अभिभावक मौजूद रहे.

डॉ राजेश्वर सिंह ने पैराएथलीट खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया

साथ ही डॉ. शकुंतला मिश्रा राष्ट्रीय पुनर्वास विश्वविद्यालय में आयोजित हुए 5वें नेशनल पैराबैडमिंटन चैंपियनशिप के समापन कार्यक्रम में पहुंचे डॉ राजेश्वर सिंह ने पैराएथलीट खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया. इस दौरान उन्होंने कहा कि देश के सभी पैराएथलीट खिलाड़ी संकल्प, संघर्ष और सफलता का उत्कृष्ट उदाहरण हैं. उन्होंने इन खिलाड़ियों को समाज के लिए आदर्श व प्रेरणास्त्रोत बताया.

इसे भी पढ़ें: Umesh Pal Murder Case: मुख्यमंत्री ने गाड़ी पलटने की जगह बता दी होगी- अतीक को गुजरात से यूपी लाने की खबर पर अखिलेश का तंज

इसके अलावा सरोजनीनगर में साप्ताहिक तौर पर लगाये जा रहे ‘आपका विधायक, आपके द्वार’ कार्यक्रम के अंतर्गत वृंदावन योजना सेक्टर 7 में जनसुनवाई शिविर का आयोजन किया गया. विधायक की माता स्वर्गीय तारा सिंह की स्मृति में लगे इस शिविर में जनता की समस्याओं को सुना गया और निस्तारण के लिए सकारात्मक आश्वासन दिया गया. साथ ही माह के अंतिम रविवार को लगवाए जाने वाले ‘नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर’ के अंतर्गत चेतना डेंटल सेंटर द्वारा आयोजित निःशुल्क दंत शिविर में दंत परीक्षण तथा उपचार किया गया. ‘गांव की शान’ कार्यक्रम के अंतर्गत इंटरमीडिएट की परीक्षा में सर्वाधिक अंक प्राप्त करने वाले चार क्षेत्रीय मेधावियों को साइकिल, प्रशस्ति-पत्र व घड़ी देकर सम्मानित किया गया.

Rohit Rai

Recent Posts

सीएम देवेंद्र फडणवीस पर गदगद हुए पीएम मोदी, पोस्ट कर बताया कारण?

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने दीपावली पर कुछ ऐसा कर दिखाया कि उसने पीएम…

20 minutes ago

पीएम मोदी के बस्तर दौरे पर घिर गए अखिलेश यादव और राहुल गांधी; जानें कैसे?

पीएम मोदी द्वारा बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों के साथ दीपावली मनाने के फैसले…

44 minutes ago

CM फडणवीस ने किसान के घर मनाई दिवाली, PM मोदी की करी तारीफ; बच्ची नारायणी को दुलारा

Fadnavis Diwali Farmer: महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने नागपुर के लोहारी सावंगा गांव में…

45 minutes ago

नक्सली तो खत्म, अब दिमागी नक्सलियों से खतरा; बस्तर में पीएम मोदी का ऐतिहासिक ऐलान

पीएम मोदी ने दीपावली के अवसर पर छत्तीसगढ़ के बस्तर में सुरक्षा बलों के जवानों…

57 minutes ago