क्या तेजी से झड़ रहे हैं बाल? वजह हो सकती है थायरॉइड की समस्या
By Shubhra Rai
Photo- Proteas Men (@ProteasMenCSA)/Twitter
SA VS WI 2nd T20: दक्षिण अफ्रीका और वेस्टइंडीज के बीच खेले गए टी-20 मुकाबले में एक नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बना है. इस मैच में दोनों ही टीम के बल्लेबाजों ने अपने बल्ले से आग उगला. सेंचुरियन में खेले गए सीरीज के दूसरे टी20 मैच में इंटरनेशनल टी20 में साउथ अफ्रीका ने सबसे बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए जीत दर्ज की है.
वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग करते हुए जॉनसन चार्ल्स के तूफानी शतक के दम पर 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 258 रन का विशाल लक्ष्य सेट किया. जो जीत लगभग नामुमकिन लग रही थी उस जीत को अफ्रीकी बल्लेबाजों ने 7 गेंद और 6 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया.
दक्षिण अफ्रीका की ओर से क्विंटन डिकॉक की 44 गेंद में 100 और रीजा हेंड्रिक्स की 28 गेंद में 68 रन की तूफानी पारियों ने टीम के लिए यह मुश्किल काम आसान किया.
गेंदबाजों के लिए सबसे बुरा दिन
चाहे गेंदबाज वेस्टइंडीज के हो या साउथ अफ्रीका के धुनाई दोनों टीम के गेंदबाजों की हुई. बात अगर इस मुकाबले की करे तो वेस्टइंडीज की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 258 रन का स्कोर खड़ा किया था. वेस्टइंडीज की ओर से जॉनसन चार्ल्स ने तूफानी पारी खेली. जवाब में साउथ अफ्रीका की टीम ने 18.5 ओवर में 4 विकेट के नुकसान पर 259 रन बना लिए. बल्लेबाजी में साउथ अफ्रीका के लिए ओपनर बल्लेबाज क्विंटन डिकॉक ने शानदार 45 गेंद में शतकीय पारी खेली.
इलाहाबाद हाई कोर्ट ने स्पष्ट किया है कि आधार कार्ड उम्र का पुख्ता प्रमाण नहीं…
Donald Trump Allegation: पूर्व मिस स्विट्जरलैंड बीट्रिस केउल ने डोनाल्ड ट्रंप पर 1993 में दुष्कर्म…
SP Congress Alliance: यूपी विधानसभा चुनाव से पहले सपा और कांग्रेस के बीच सीट बंटवारे…
सुप्रीम कोर्ट 30 अक्टूबर को मोकामा विधायक अनंत सिंह की जमानत रद्द करने की मांग…
रिलायंस जियो की संभावित शेयर बाजार लिस्टिंग से देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की रैंकिंग…
Gen-Z patriotism: Gen-Z के बीच देशसेवा का नजरिया बदल रहा है. जानिए कैसे AI, साइबर…