Photo- Boxing Federation (@BFI_official)/ Twitter
Boxing World Championship: भारत की मुक्केबाजी स्टार निखत जरीन ने विएतनाम की एनगुएन थी ताम को रविवार को 5-0 से हराकर अपना दूसरा विश्व चैंपियनशिप स्वर्ण पदक जीत लिया. निखत ने आक्रामक अंदाज में मुकाबले की शुरूआत की और थी ताम को संभलने का कोई मौका नहीं दिया. निखत ने पहला राउंड 5-0 से जीता.
दूसरा राउंड भी भारतीय मुक्केबाज के पक्ष में गया. तीसरा राउंड मुश्किल था. थी ताम ने अपना पूरा जोर लगाया. लेकिन जब निखत ने थी ताम के चेहरे पर पंच लगाया तो वियतनामी मुक्केबाज को काउंटिंग से गुजरना पड़ा.
थी ताम ने निखत के चेहरे पर एक पंच लगाया जिससे पूरा स्टेडियम स्तब्ध रह गया. रेफरी ने निखत के लिए काउंट गिना. लेकिन मैच जारी रहा और निखत विजेता बन कर उभरीं.
लवलीना ने देश को चौथा मेडल दिलाया
भारतीय मुक्केबाज लवलीना बोरगोहेन ने ऑस्ट्रेलिया की कैटलिन पार्कर को 5-2 से हराकर अपना पहला विश्व चैंपियनशिप स्वर्ण पदक जीता. बता दें लवलीना बोरगोहेन ने 70-75 किग्रा भारवर्ग में गोल्ज मेडल जीता है. इस मुकाबले में दोनों खिलाड़ियों के बीच कांटे की टक्कर थी.
–आईएएनएस
Railway Ticket Checking: रेलवे 1 अक्टूबर से विशेष टिकट चेकिंग अभियान चलाएगा. कंसेशन, रिजर्वेशन कोटा,…
Bigg Boss 20 Riti Tiwari Controversy: ‘बिग बॉस 20’ कंटेस्टेंट रीति तिवारी को लेकर एकम…
अक्टूबर के महीने में त्योहारों की शुरुआत के साथ ही बैंकों में कई छुट्टियां रहेंगी.…
पूर्व IAS अधिकारी दिव्या मित्तल ने राजनीति में उतरने का ऐलान किया है. उन्होंने वीडियो…
Himachal Pradesh High Court Recruitment: हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने कोर्ट लाइब्रेरियन, चपरासी, माली और…
रियलिटी शो 'राइज एंड फॉल सीजन 2' में सिवेत तोमर और शहजाद पूनावाला के बीच…