सीएम योगी से मुलाकात करते हुए बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह
Rajeshwar Singh met CM Yogi Adityanath: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ की सरोजनीनगर विधानसभा सीट से बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह ने सीएम योगी आदित्यनाथ से मुलाकात की. इस दौरान राजेश्वर सिंह ने कई मुद्दों पर सीएम योगी के साथ चर्चा की. बीजेपी विधायक ने सीएम से मुलाकात को लेकर X पर जानकारी दी. जिसमें उन्होंने लिखा है कि सुशासन के प्रणेता, उत्तर प्रदेश की उतरोत्तर प्रगति व समृद्धि के ध्वजवाहक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर उनका मार्गदर्शन प्राप्त किया.
बीजेपी विधायक राजेश्वर सिंह ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर पोस्ट करते हुए आगे लिखा है कि “उत्तर प्रदेश में सुरक्षा और विकास की धारा प्रवाहित करने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आपके क्रांतिकारी दृष्टिकोण ने उत्तर प्रदेश को वैश्विक मानचित्र पर एक अलग पहचान दी है. आपकी अपरिमित ऊर्जा और संकल्पशक्ति जनसेवा के पथ पर मेरे लिए अनन्य प्रेरणा का स्रोत है.”
उन्होंने आगे लिखा है कि “स्नेहिल भेंट के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को सरोजनीनगर में कराये जा रहे विकास कार्यों से अवगत कराया व सरोजनीनगर में लखनऊ विश्वविद्यालय के कृषि संकाय की स्थापना और इंग्लिश एंड फॉरेन लैंग्वेज यूनिवर्सिटी के लिए भूमि आवंटन को लेकर चर्चा की.”
भारत एक्सप्रेस
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण दिवाली से पहले 6.46 करोड़ रुपये की लागत से नोएडा एक्सटेंशन की…
ODI World Cup 2027 Schedule: वनडे वर्ल्ड कप 2027 का पूरा शेड्यूल जारी हो गया…
दिल्ली यूनिवर्सिटी के दौलत राम कॉलेज से ‘मेक एन एल्डर स्माइल’ कैंपेन की शुरुआत हुई.…
बलिया के रितेश यादव ने प्यार में धोखा मिलने के बाद 'बेवफा चायवाला' नाम से…
Ujjain Shahi Masjid Minaret Accident: उज्जैन में शाही मस्जिद की मीनार हटाते समय बेल्ट टूटने…
Omkareshwar Boat Fire: ओंकारेश्वर में नर्मदा नदी में गोमुख घाट के सामने नाव नंबर 198…