देश

PM Modi and Giorgia Meloni: पीएम मोदी के साथ सेल्फी शेयर कर बोलीं इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी- COP28 में अच्छे दोस्त

PM Modi and Giorgia Meloni: दुबई में आयोजित किए गए COP28 Summit में पीएम मोदी शामिल हुए. जहां उन्होंने दुनिया के कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों से मुलाकात की. राजनेताओं से हुई मुलाकात की तमाम तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है. इसी बीच इटली की प्रधानमंत्री जार्जिया मेलोनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X और इंस्टाग्राम पर पीएम मोदी के साथ अपनी एक सेल्फी वाली तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर को शेयर करते हुए मेलोनी ने पीएम मोदी को अच्छा दोस्त बताया है.

COP28 समिट के दौरान दुबई में हुई मुलाकात

पीएम मोदी के साथ जॉर्जिया मेलोनी ने तस्वीर पोस्ट करते हुए लिखा है, ”COP28 में अच्छे दोस्त.” इस सेल्फी में दोनों नेता मुस्कुराते हुए नजर आ रहे हैं. पीएम मोदी के साथ इटली की प्रधानमंत्री मेलोनी की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी के साथ वायरल हो रही है. जिसपर हजारों की संख्या में यूजर्स भी कॉमेंट कर रहे हैं. पीएम मोदी की जॉर्जिया के साथ मुलाकात ‘COP28 समिट के दौरान दुबई में हुई.

पीएम मोदी ने भी शेयर की थी तस्वीर

इटली की पीएम के साथ हुई मुलाकात की तस्वीर पीएम मोदी ने भी X पर शेयर की थी. जिसमें पीएम मोदी ने लिखा था कि ”COP28 समिट से इतर इटली की पीएम जॉर्जिया मेलोनी से मुलाकात की. स्थायी और समृद्ध भविष्य के लिए भारत और इटली के बीच सहयोगात्मक प्रयासों की आशा करते हैं.”

शिखर सम्मेलन को पीएम मोदी ने किया संबोधित

पीएम मोदी ने विश्व जलवायु कार्रवाई शिखर सम्मेलन के उद्घाटन सत्र को संबोधित किया. इस दौरान पीएम मोदी ने सीओपी28 में ‘ट्रांसफॉर्मिंग क्लाइमेट फाइनेंस’ पर एक सत्र और लीडआईटी (उद्योग परिवर्तन के लिए नेतृत्व) के एक कार्यक्रम को संबोधित किया.

यह भी पढ़ें- ‘धरती के सुरक्षित भविष्‍य के लिए LeadIT सरकारों और उद्योग के बीच साझेदारी का सफल उदाहरण’, Dubai में PM मोदी ने दी स्‍पीच

विदेश सचिव विनय क्वात्रा ने कहा कि समिट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने स्वच्छ और हरित विकास को बढ़ावा देने के तरीकों पर भी चर्चा की. इसके अलावा पीएम मोदी ने कई देशों के नेताओं के साथ हुई बैठक में द्विपक्षीय और क्षेत्रीय हितों को लेकर भी बात की.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

CAG रिपोर्ट के बाद एक्शन में रेल मंत्रालय! स्टेशनों पर लगेंगे 20 हजार नए फिल्ट्रेशन सिस्टम, मिलेगा शुद्ध पानी

Clean Drinking Water At Railway Stations: यात्रियों को स्वच्छ और सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराने के…

5 hours ago

पुरानी दिल्ली को मिलेगा नया पहचान-चिह्न: चांदनी चौक का टाउन हॉल बनेगा टूरिज्म और कल्चरल हब

दिल्ली सरकार और नगर निगम (MCD) ने चांदनी चौक स्थित 160 साल पुराने ऐतिहासिक टाउन…

5 hours ago

दाढ़ी-टोपी में सफर मुश्किल, निशाने पर मुसलमान! हामिद अंसारी के बयान को मुस्लिम संगठनों ने किया सपोर्ट

Hamid Ansari Statement: पूर्व उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी की सांप्रदायिकता और धार्मिक स्वतंत्रता पर की गई…

5 hours ago

Afghanistan Drug Crackdown: 12 प्रांतों में 60 संदिग्ध गिरफ्तार, 29 किलो ड्रग्स जब्त; गुप्त लैब भी ध्वस्त

Afghanistan Drug Crackdown: अफगानिस्तान में एंटी-नारकोटिक्स पुलिस ने 12 प्रांतों में कार्रवाई कर ड्रग्स कारोबार…

5 hours ago

‘BJP को रोकना है तो हमसे बात करो…’ UP चुनाव से पहले असदुद्दीन ओवैसी ने गठबंधन का दिया खुला ऑफर

2027 के यूपी विधानसभा चुनाव से पहले AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि अगर…

5 hours ago