लोक सभा में पीएम मोदी
PM Modi Slogan: लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी के नेतृत्व वाली एनडीए गठबंधन 400 सीटें जीतने का दावा कर रही है. लोकसभा में सोमवार (5 फरवरी) को पीएम मोदी ने भी 400 सीटें जीतने का दावा किया. इस बीच मोदी के दावे पर बयानबाजियां शुरू हो गई हैं. विपक्ष की तरफ से मोदी के इस दावे को कोई सपना करार दे रहा है तो कोई यह कह रहा है कि ईवीएम पहले से सेट है क्या.
आरजेडी सांसद मनोज झा ने पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि वे कह रहे हैं कि लोक सभा चुनाव में बीजेपी को 370 सीटें मिलेंगी. साथ ही एनडीए 400 पार जाएगी, तो क्या इसका मतलब है कि इवीएम सेट है? मनोज झा ने आगे कहा- “जब आप सटीक नंबर बताते हैं तो संदेह खड़ा होता है.” जबकि बसपा के निलंबित सांसद ने दानिश अली ने कहा-“शायद पीएम मोदी को ईवीएम के कारण इतना अत्मविश्वास है? उन्हें कम से कम पद की गरिमा बनाई रखनी चाहिए. उनका अहंकार 2024 (लोकसभा चुनाव) में टूट जाएगा.”
वहीं, सीपीआई नेता बिनॉय विश्वास ने कहा कि पीएम मोदी की ये बयानबाजी बताती है कि वे जीत लेकर आश्वस्त नहीं हैं, इनको चुनाव से डर लग रहा है. सीपीआई नेता बिनॉय इसके आगे कहा कि सरकार ने देश की धर्म निरपेक्ष साख को नुकसान पहुंचाया है. 2 करोड़ नौकड़ियों का क्या हुआ, जिसका उन्होंने दावा किया था?
भाजपा नेता पीयूष गोयल ने एक चैनल के कार्यक्रम में पूछे एक एक सवाल के जवाब में कहा कि खरगे ने संसद में साफ कह दिया है कि बीजेपी इस बार 400 पार. इसके अलावा उन्होंने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष खुद ऐसा मानकर चल रहे हैं तो अंदाजा लगाया जा सकता है कि विपक्ष कितना निहत्था और असहाय है.
यह भी पढ़ें: MP की पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट से 7 की मौत, 100 लोग झुलसे, धमाके से सड़क किनारे बिखरे शव
इसके अलावा न्यूज18 इंडिया के चौपाल कार्यक्रम में बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि पीएम मोदी के 400 पार वाले बयान पर कहा-‘हम ओवर कॉन्फिडेंस में नहीं हैं, हम असल हकीकत को ध्यान में रखकर बात करते हैं जो मेहनत पीएम ने कई सालों में की है, उसी की मेहनत का फल 2024 के चुनाव में मिलेगा.’
-भारत एक्सप्रेस
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के ज्वाइंट डायरेक्टर स्वपन बोस का लंबी बीमारी के बाद 6 अक्टूबर…
अमेरिकन ह्यूमनॉइड रोबोट कंपनी 'फिगर एआई' ने अपने पुराने रोबोट्स को कबाड़ में फेंकने या…
Bihar Road Accident: बिहार के नवादा में तेज रफ्तार बालू लदे ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को…
Leopard Attack: यूपी के बहराइच में दो तेंदुओं की चहलकदमी से दहशत का माहौल है,…
Ratlam Viral Video: मध्य प्रदेश के रतलाम में नाबालिग छात्रा के साथ छेड़छाड़ करने के…
SIR के खिलाफ INDIA ब्लॉक के 140 से ज्यादा सांसदों ने संसद भवन से निर्वाचन…