Categories: देश

‘द केरला स्टोरी’ विवाद के बीच आया बीजेपी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर का बयान, बोलीं- लड़कियों के साथ हो रहे षड़यंत्र का हुआ खुलासा

The Kerala Story: फिल्म ‘द केरला स्टोरी’ ने रिलीज से पहले ही सुर्खियां बटोरनी शुरु कर दी थी. सियासी तौर पर हंगामा मचाने वाली इस फिल्म को लेकर मोदी और केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर विपक्ष पर निशाना साध चुके हैं. वहीं अब भाजपा की फायर ब्रांड नेता और भोपाल से सांसद साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भी ‘द केरला स्टोरी’ को लेकर बड़ा बयान दिया है.

 देश में चल रहा है लड़कियों के खिलाफ षड़यंत्र

प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने भोपाल में पत्रकारों से बात करते हुए फिल्म को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि ‘द केरला स्टोरी’ में यह दिखाया गया है कि कैसे लड़कियों के खिलाफ साजिश इस देश में चल रही है. सांसद प्रज्ञा ठाकुर ने कहा- ‘कल मैने जो एक छोटा सा विडियो देखा उसमें यह कहानी तीन लोगों की है, किंतु वहां यह निरंतर हो रहा है और हजारों की संख्या में हो रहा है. यह सत्य घटना पर आधारित फिल्म है और उन्होंने इसे बनाने की हिम्मत की है. उनको मैं बहुत-बहुत धन्यवाद देती हूं. बहुत हिम्मत का काम किया है. यह सिर्फ केरल में ही नहीं हो रहा है यह भोपाल में भी हो रहा है.

कही लव जेहाद की बात

प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने कहा कि, “इस प्रकार की घटनाओं में लड़कियों को लव जेहाद के तहत फसाया जाता है और उनके साथ गलत काम होता है. उनके साथ बहुत सारे अत्याचार होते हैं. मैं कहना चाहती हूं कि इस फिल्म को प्रत्येक महिला को देखना चाहिए ताकि वह अपनी सुरक्षा के साथ-साथ अपने बच्चों की सुरक्षा भी कर सके. वहीं उन्होंने कहा कि भारत में छिपे हुए गद्दार इन सब काम को अपने हिसाब से करवाते हैं.

इसे भी पढ़ें: ‘The Kerala Story’ बैन करने की मांग पर शबाना आजामी का तगड़ा रिएक्शन, दे डाली ये नसीहत

MP में टैक्स फ्री करने पर शिवराज सिंह को बधाई

मध्य प्रदेश की शिवराज सिंह चौहान सरकार ने फिल्म को राज्य में टैक्स फ्री कर दिया है. इसे लेकर भी सांसद प्रज्ञा सिंह ठाकुर ने शिवराज सिंह चौहान को बधाई दी है और कहा कि फिल्म को टैक्स फ्री कर के उन्होंने बहुत सही फैसला किया है. इससे पालक और बेटियां फिल्म को देख सकेंगी और लड़कियां सुरक्षित रह सकेंगी.

Rohit Rai

Recent Posts

दिल्ली दंगे: कड़कड़डूमा कोर्ट ने ‘आप’ के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन को ठहराया दोषी

कड़कड़डूमा कोर्ट ने दिल्ली दंगों से जुड़े दयालपुर इलाके के एक मामले में 'आप' के…

18 minutes ago

नाना पाटेकर के निधन की असली वजह आई सामने, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्या आया सामने? गोवा पुलिस ने किया खुलासा

Nana Patekar Postmortem Report: गोवा मेडिकल कॉलेज की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में नाना पाटेकर की मौत…

39 minutes ago

डिफेंस एक्सपोर्ट में अडाणी डिफेंस का जलवा, SIDM Champion Award 2026 से हुआ सम्मानित

Adani Defence SIDM Champion Award 2026: अडानी डिफेंस एंड एयरोस्पेस को रक्षा और एयरोस्पेस निर्यात…

1 hour ago

‘तो हो जाए अयोध्या में फैसला’, सीएम योगी ने स्वीकार की अखिलेश यादव की चुनौती

UP News: अयोध्या से चुनाव लड़ने की अखिलेश यादव की सलाह पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ…

1 hour ago

‘तकनीक का इस्तेमाल नहीं, अब निर्माता बने भारत’: PHDCCI के 121वें सत्र में बोले केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह

PHDCCI के 121वें वार्षिक सत्र में केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने भारत को तकनीक…

1 hour ago

समुद्र तटों की जोरदार सफाई: 2,000 से ज्‍यादा लोगों ने देश के किस बीच से हटाया 15 टन कचरा? रोपे गए ‘सुरुचि’ के पौधे

वसई-विरार महानगरपालिका द्वारा राजोडी समुद्र तट पर एक विशाल स्वच्छता अभियान चलाया गया. मेयर और…

2 hours ago