मनोरंजन

जय शेट्टी के शो में बहन के साथ पहुंचीं दीपिका पादुकोण, फैंस के दिलों में बजी घंटी, एक्ट्रेस ने फ्लाइंग किस देकर लुटाया प्यार

Deepika Padukone At Jay Shetty Show: हिंदी सिनेमा में दीपिका पादुकोण ऐसा नाम है. जिन्हें किसी पहचान की ज़रूरत नहीं है. वह अपने स्टारडम के लिए खूब जानी जाती हैं. दीपिका पादुकोण अपनी लाजवाब एक्टिंग और खूबसूरती के लिए काफी मशहूर हैं. हाल ही में दीपिका को बेंगलुरु में मशहूर राइटर जय शेट्टी के लव रूल टूर शो में फैमिली के साथ स्पॉट किया गया है. जहां दीपिका को देखकर फैन्स पागल हो गए. इस पर एक्ट्रेस ने फ्लाइंग किस के लिए फैन्स की तरफ इशारा भी किया.

दीपिका को देख फैन्स हुए पागल

दीपिका पादुकोण के चाहने वालों की संख्या भी काफी ज्यादा है. दीपिका पादुकोण जब भी कहीं स्पॉट होती हैं तो उनके फैन्स भी वहां मौजूद हो जाते हैं. जय शेट्टी के इस खास शो का आयोजन रविवार को बेंगलुरु में किया गया है. इस खास शो को देखने के लिए दीपिका पादुकोण अपने परिवार के साथ अपने होम टाउन यहां पहुंचीं. इस दौरान दीपिका के साथ उनकी बहन अनीशा पादुकोण भी नजर आईं.

इस मौके के कई वीडियो फोटो दीपिका के एक फैन पेज ने ट्विटर पर शेयर किए हैं. इन वीडियो में आप देख सकते हैं कि जैसे ही दीपिका पादुकोण ने जय शेट्टी के शो में एंट्री की वैसे ही फैंस अपनी फेवरेट एक्ट्रेस को देखकर पागल हो गए और जोर-जोर से दीपिका का नाम लेने लगे. प्रशंसकों से मिले इस शानदार स्वागत ने दीपिका का दिल जीत लिया और उनकी ओर उड़ रहे अपने चाहने वालों को किस कर एक्ट्रेस का शुक्रिया अदा किया. फैंस को दीपिका का ये अंदाज काफी पसंद आया है.

ये भी पढ़ें- Armaan Malik Kids Photoshoot: कृतिका मलिक और पायल मलिक ने बच्चों संग कराया फोटोशूट, फैंस ने दिया रिएक्शन

इन फिल्मों में नजर आएंगी दीपिका

इस साल की शुरुआत में दीपिका पादुकोण ने बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान और जॉन अब्राहम के साथ पठान जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं. इसके बाद दीपिका पादुकोण अभिनेता ऋतिक रोशन के साथ फिल्म फाइटर में नजर आएंगी. इतना ही नहीं दीपिका साउथ सुपरस्टार प्रभास के साथ फिल्म प्रोजेक्ट के में दिखाई देंगी.

Dimple Yadav

Recent Posts

अब एक क्लिक पर मिलेगा PF का पैसा…! EPFO ने बैंकों के साथ शुरू की UPI से विड्रॉल की टेस्टिंग

EPFO जल्द UPI के जरिए सीधे EPF बैलेंस से पैसे निकालने की सुविधा शुरू कर…

20 minutes ago

नहीं रहे ‘क्रांतिवीर’ नाना पाटेकर, गोवा में आया अटैक, तीन बार नेशनल अवॉर्ड जीतने वाले स्टार का निधन

Nana Patekar Death: दिग्गज बॉलीवुड अभिनेता नाना पाटेकर अब हमारे बीच नहीं रहे. 75 साल…

32 minutes ago

शुक्ल योग से खुलेगा राशियों की बंद किस्मत का ताला…! 3 राशियों को होगा बंपर लाभ, धनु-कुंभ वाले रहें सतर्क

8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को आश्विन प्रदोष व्रत पर पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र और शुक्ल योग का…

1 hour ago