देश

Lucknow: क्या अब लखनऊ का भी बदल जाएगा नाम? BJP सांसद ने PM मोदी, सीएम योगी और गृहमंत्री अमित शाह को लिखी चिठ्ठी

Lucknow: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ का नाम बदलने की मांग एक बार फिर उठने लगी है. भाजपा सांसद संगम लाल गुप्ता ने लखनऊ का नाम बदलकर लक्ष्मणपुरी किए जाने की मांग की है. संगम लाल गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को लखनऊ (Lucknow) का नाम बदलकर ‘लखनपुर’ या ‘लक्ष्मणपुरी’ करने की मांग करते हुए पत्र लिखा है.

मई 2022 में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वागत के लिए लखनऊ (Lucknow) को लक्ष्मण के शहर के रूप में संदर्भित करने वाले योगी आदित्यनाथ के ट्वीट ने लोगों का ध्यान आकर्षित किया था. योगी ने उस वक्त ट्वीट किया था, शेषावतार भगवान श्री लक्ष्मणजी की पवन नगरी लखनऊ में आपका हार्दिक स्वागत व अभिनंदन.

भाजपा सांसद ने अपने पत्र में कहा, ‘प्राचीन मान्यता के अनुसार, भगवान राम ने लक्ष्मण जी को लखनऊ उपहार में दिया था और तब से उनका नाम उनके नाम पर ‘लखनपुर’ या ‘लक्ष्मणपुर’ रखा गया, लेकिन 18वीं शताब्दी में तत्कालीन नवाब आसफ-उद-दौला ने इसका नाम बदलकर लखनऊ कर दिया और यह तभी से इस नाम से जाना जाता है. अब जब देश अमृत काल में प्रवेश कर गया है, तो गुलामी के इस प्रतीक को खत्म करने की जरूरत है.

इस बीच, चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के बाहर भगवान राम के छोटे भाई लक्ष्मण की एक बड़ी कांस्य प्रतिमा रखी गई, हालांकि इसका औपचारिक अनावरण होना बाकी है.

ये भी पढ़ें: UPGIS 2023: मेहमानों के लिये संवर रहा है लखनऊ का वृंदावन, यूपी को नए भारत का ‘ग्रोथ इंजन’ बनाने की कोशिश

स्टैच्यू ऑफ यूनिटी प्रसिद्ध मूर्तिकार राम सुतार द्वारा डिजाइन की गई कांस्य प्रतिमा को पार्क के ठीक बाहर एक गोलचक्कर के आसपास स्थापित किया गया है. लखनऊ में 10 से 12 फरवरी तक होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट और 13 से 15 फरवरी तक होने वाले जी20 शिखर सम्मेलन से कुछ दिन पहले इसकी स्थापना की गई थी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हमले के बाद प्रशासन सख्त, घर-घर जाकर मांगे जा रहे जमीन और नागरिकता के दस्तावेज

त्रिपुरा में BSF जवानों पर हुए जानलेवा हमले के बाद प्रशासन सख्त नजर आ रहा…

8 minutes ago

अमीरी और अशांति के बीच फंसा बलोचिस्तान, जानिए पाकिस्तान के इस सबसे बड़े सूबे की कहानी

बलोचिस्तान पाकिस्तान का सबसे बड़ा प्रांत है, जो प्राकृतिक संसाधनों, विशाल पहाड़ों और रणनीतिक रूप…

33 minutes ago

कोहली का धमाका, गेंदबाजों का कमाल; न्यूजीलैंड पर भारत की आसान जीत

भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले वनडे में 5 विकेट से शानदार जीत दर्ज की.…

44 minutes ago

ईरान में सत्ता बदलने निकले थे ट्रंप-नेतन्याहू, अब अपनी ही कुर्सी बचाने की चुनौती!

ईरान में सत्ता बदलने की ट्रंप और नेतन्याहू की कोशिश क्यों नाकाम हुई? खामेनेई के…

1 hour ago

राहुल गांधी बारूद खत्म..! सीएम योगी आदित्यनाथ किस से कहा अखिलेश बबुआ को समझाओ?

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में 'लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ' पदयात्रा को…

2 hours ago

लोकेशन के आधार पर टैक्स तय नहीं हो सकता, बेंगलुरु फाइव-स्टार होटल पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

सुप्रीम कोर्ट ने बेंगलुरु के फाइव-स्टार होटलों पर समान प्रॉपर्टी टैक्स व्यवस्था को बरकरार रखा…

2 hours ago