राष्टीय अधिवेशन में पहुंचे पीएम मोदी
BJP National Council Meeting: दिल्ली में स्थित भारत मंडपम में बीजेपी का राष्ट्रीय अधिवेशन शुरू हो गया है. अधिवेशन में पीएम मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के देशभर से बीजेपी के नेता शामिल हो रहे हैं. कार्यक्रम की शुरुआत पीएम मोदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया. इसके बाद पीएम मोदी और जेपी नड्डा ने ध्वजारोहण किया. कार्यक्रम में दिल्ली बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा के भाषण के साथ होगा. वहीं दोपहर साढ़े तीन बजे से राष्ट्रीय परिषद की बैठक शुरू होगी.
इस बैठक में देशभर से 11 हजार से ज्यादा प्रतिनिधि शामिल हो रहे हैं. बैठक का एजेंडा लोकसभा चुनाव में 370 प्लस है. बैठक में इसी एजेंडे पर मंथन किया जाएगा.
राष्ट्रीय अधिवेशन में लाए जाने वाले दो प्रस्तावों में पहला विकसित भारत: मोदी की गारंटी से जुड़ा हो सकता है, जबकि दूसरा राम मंदिर से जुड़ा होने के कयास लगाए जा रहे हैं.
मिली जानकारी के अनुसार, इस अधिवेशन में पीएम मोदी भी शामिल होंगे. पीएम मोदी समापन के दिन सुबह भारत मंडपम में पहुंचेंगे. जहां पर मोदी सरकार की विकास यात्रा पर लगाई प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे. इस प्रदर्शनी में मोदी सरकार के पिछले 10 सालों की विकास यात्रा का जिक्र किया जाएगा. बीजेपी नेता भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि पीएम मोदी का इस अधिवेशन के जरिए मार्गदर्शन मिलेगा. उनकी गाइडेंस में पार्टी 100 प्रतिशत सीटें जीतेगी.
बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बताया कि लोकसभा चुनाव में एनडीए 400 से ज्यादा सीटों को जीतने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है. इसी के मद्देनजर दिल्ली में दो दिवसीय अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें देशभर से पार्टी के पदाधिकारी शामिल होंगे. पहले दिन फर्स्ट हॉफ में डेलिगेट्स की बैठक होगी, जिसमें पीएम मोदी भी शामिल हो सकते हैं.
-भारत एक्सप्रेस
Sant Ishwar Samman 2026 Delhi: दिल्ली के मावलंकर हॉल में संत ईश्वर सम्मान 2026 आयोजित.…
पूर्व ओलंपियन और जालंधर कैंट से विधायक परगट सिंह को पंजाब कांग्रेस का नया प्रदेश…
गांधी जयंती पर सीएम देवेंद्र फडणवीस ने 'धारावी एक्सपीरियंस सेंटर' का उद्घाटन किया. 22,500 वर्ग…
भोपाल के बीएचईएल मैदान में 3 से 7 अक्टूबर तक नवीन न्याय संहिताओं पर प्रदर्शनी…
India vs Brazil Football Match Kolkata: कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में भारत और ब्राजील…
Premanand Maharaj Ashram: वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज के श्री राधा केली कुंज आश्रम से…