त्रिग्रही योग.
Trigrahi Yog Effect: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जब कोई ग्रह राशि या नक्षत्र परिवर्तन करता है तो उसका असर सभी प्राणियों पर होता है. ज्योतिष की गणना के मुताबिक, जब कोई ग्रह परिवर्तन करता है तो कई बार उससे कुछ शुभ योग बनते हैं. शनि की राशि कुंभ में तीन ग्रह एक साथ आने वाले हैं. जिससे खास योग बनेगा. यह खास योग कुछ राशियों के लिए बेहद फायदेमंद साबित होने वाला है. आइए जानते हैं कि तीन ग्रहों के खास योग से किन राशियों की तकदीर चमकने वाली है.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, शनि की राशि कुंभ में बुद ग्रह का प्रवेश होने वाला है. बुध ग्रह इस स्थिति में 6 मार्च 2024 तक रहेगा. इस दौरान बुध और सूर्य के युति योग से बुधादित्य राजयोग का निर्माण होगा. कुंभ राशि में शनि, बुध और सूर्य का त्रिग्रही योग बनेगा.
जॉब में सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा. कार्यस्थल पर अधिकारी आपके द्वारा किए गए कार्यों की प्रशंसा करेंगे. साथ ही वाहन सुख का सौभाग्य प्राप्त होगा. घर-परिवार के कार्यों में मन लगेगा. बिजनेस में आर्थिक विस्तार मिलेगा. पिता की संपत्ति का लाभ मिलेगा.
मिथुन राशि वालों को सकारात्मक परिवर्तन देखने को मिलेगा. नौकरी में मनोबल बना रहेगा. सामाजिक प्रतिष्ठा में वृद्धि हो सकती है. कोई नई गाड़ी खरीद सकते हैं. इसके अलावा परिवार में भाई-बहन का सहयोग मिलेगा. व्यापार में किए गए निवेश से जमकर धन लाभ होगा.
आर्थिक स्थिति में सुधार होगा. धन प्राप्ति के कई योग बनेंगे. शादीशुदा जिंदगी में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा. पारिवार कार्य सफलतापूर्वक संपन्न होगा.
इस राशि से जुड़े लोगों को भी वाहन सुख मिल सकता है. प्रेम संबंधों में मधुरता आएगी. आमदनी के नए स्रोत बनेंगे. जमीन-जायदाद में वृद्धि हो सकती है. दूर की यात्रा से धन तागड़ा धन लाभ होगा. नई नौकरी की तलाश करने वालों को अच्छा ऑफर मिलेगा.
संतान से जुड़ी कोई खुशखबरी मिल सकती है. दैनिक आमदनी में बढ़ोतरी होगी. नौकरी में वेतनवृद्धि का भी लाभ मिल सकता है. शादीशुदा जिंदगी में खुशहाली देखने को मिलेगी. हालांकि कुछ वजहों से मानसिक परेशानी हो सकती है.
यह भी पढ़ें: माघ पूर्णिमा के दिन करें 3 उपाय, धन-दौलत से भर जाएगा भंडार, नोट करें सही डेट और पूजा विधि
यह भी पढ़ें: शुक्र के राशि परिवर्तन से धनवान बनेंगे इन 4 राशियों के लोग
Surat Viral Video: सूरत के एक कपड़ा व्यापारी ने दीवाली पर अपने 20 कर्मचारियों को…
Arjun Rajput Century: अर्जुन राजपूत ने अकेले दम संघर्ष किया और बेहतरीन शतक लगाया. अर्जुन…
CM Samrat Choudhary: बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दीपावली के अवसर पर 1 दिसंबर…
Priyanka Chopra Diwali Celebration: प्रियंका ने अपने लॉस एंजिल्स वाले घर पर आयोजित दीवाली पार्टी…
Om Prakash Rajbhar: ओमप्रकाश राजभर ने रविवार को समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव से कहा…
PM Modi Diwali Locations: पीएम मोदी की 2014 से 2026 तक की दीवाली यात्रा की…