फोटो (भारत एक्सप्रेस)
लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी के विजयी रथ को रोकने के लिए विपक्ष एक मंच पर आ गया है. विपक्ष को एकजुट करने के लिए बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने पूरे देश में नेताओं से मिलकर उनका समर्थन मांगा था. जिसकी पहली बैठक पटना में हुई थी. उसके बाद अगली बैठक बेंगलुरु में और अब मुंबई में तीसरी बैठक होने वाली है.अब बीजेपी ने इस नाम को लेकर तंज कसते हुए एक वीडियो जारी किया है. जिसमें कहा गया है कि नाम बदलने से काम नहीं बदलता…अपनी हरकतें ठीक करो पहले. वीडियो के आखिर में लिखा गया है कि कृपया ध्यान दें…इसका UPA या फिर I.N.D.I.A से कोई संबंध नहीं है इसका. X पर पोस्ट किए गए इस वीडियो में एक स्कूली छात्र को दिखाया गया है. जिसके ऊपर इस वीडियो को बनाया गया है.
गौरतलब है कि विपक्ष 2024 के लिए नई रणनीति के साथ चुनावी मैदान में उतरने की तैयारी कर रहा है. जिससे नरेंद्र मोदी को सत्ता से हटाया जा सके. इसके लिए अभी तक नीतीश कुमार की अगुवाई में बैठकें हो रही थीं. उन्होंने पूरे देश में जा-जाकर विपक्ष के नेताओं को एक साथ आने के लिए समर्थन मांगा. विपक्ष की पहली बैठक 23 जुलाई को पटना में हुई थी. जिसमें 15 दल शामिल हुए थे. कई राज्यों के सीएम भी बैठक में पहुंचे थे.
विपक्ष की अगली बैठक बेंगलुरु में 17-18 जुलाई को बेंगलुरु में विपक्षी दलों की दूसरे राउंड की बैठक हुई. जिसमें विपक्षी नेताओं की सहमति से इस गठबंधन का नाम I.N.D.I.A रखा गया. इस बैठक की मेजबानी कांग्रेस ने की थी. हालांकि इस बैठक के बाद खबरें सामने आई थीं कि नीतीश कुमार बैठक से नाराज होकर चले गए थे. इसलिए साझा प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल नहीं हुए, लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बयान दिया था कि उनकी फ्लाइट का समय हो जाने की वजह से प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल नहीं पाए. अब अगली बैठक मुंबई में 31 अगस्त और 1 सिंतबर को होगी. जिसमें गठबंधन के संयोजक के नाम पर फैसला लिए जाने के अलावा लोकसभा चुनाव के लिए सीटों के बंटवारे पर भी मंथन होगा. इस बैठक की अध्यक्षता उद्धव ठाकरे की शिवसेना (यूबीटी) करेगी.
-भारत एक्सप्रेस
Ramayana Box Office: अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' को 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर…
Pakistan Diwali News: पाकिस्तान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई…
Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…
Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…
Gold-Silver Price Today: वैश्विक बाजार में सोना 24% सस्ता हुआ है, जबकि भारत में यह…
Middle East News: रियाद एयरपोर्ट पर हमले के बाद सऊदी अरब ने यमन में भीषण…