होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
एमपी सीएम शिवराज सिंह चौहान (फोटो फाइल)
MP Election 2023: मध्य प्रदेश के विधानसभा चुनावों में कुछ ही महीनों का समय बचा हुआ है. ऐसे में बीजेपी ने साल 2023 का चुनावी रण जीतने के लिए खास प्लान तैयार किया है. बीते दिन सोमवार को गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी में प्रदेश के चुनाव को लेकर दिल्ली में अहम बैठक हुई. इस बैठक में प्लान तैयार गया कि सूबे की सभी 230 विधानसभा सीटों पर एक-एक विधायक की तैनाती की जाएगी और ये सभी विधायक मध्य प्रदेश के नहीं, बल्कि अलग-अल राज्यों से आएंगे. उसी लिहाज से विधायकों को सीट आंवटित की जाएंगी.
चुनाव को देखते हुए बीजेपी और कांग्रेस अपनी-अपनी रणनीति बना रही हैं. इसी कड़ी में बीजेपी ने एक नया प्लान तैयार किया है. बीजेपी सभी सीटों पर विधायकों की तैनाती के लिए 4 क्लस्टर भी बनाने जा रही है.
जानकारी के मुताबिक, बीजेपी यहां उन प्रदेशों के विधायकों को लेकर आएगी जहां चुनाव नहीं है. इन प्रदेशों में गुजरात, उत्तर प्रदेश, बिहार महाराष्ट्र शामिल हैं. इन सभी विधायकों को खास जिम्मेदारी दी जाएगी. यह सभी विधानसभाओं में तैनात रहकर हर तरह की गतिविधियों पर नजर रखेंगे. इसके अलावा ये क्षेत्र के पावरफुल लोगों से मिलने के अलावा पार्टी के कार्यकर्ता और आम जनता के बीच पहुंचकर फीडबैक लेंगे. इसके बाद सभी विधायक अपने-अपने क्षेत्र की एक रिपोर्ट तैयार करके पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को देंगे. इन विधायकों की तैनाती इस महीने प्रदेश में कर दी जाएगी और ये यहां 7 दिनों के तैनात किए जाएंगे.
यह भी पढ़ें- राज्यसभा में आप सांसद राघव चड्ढा पर क्यों बरसे गृहमंत्री अमित शाह, बोले- संसद में भी फर्जीवाड़ा, जानिए पूरा मामला
गृहमंत्री अमित शाह के घर हुई बैठक में देर रात चुनाव की तैयारियों को लेकर मंथन हुआ है. इस बैठक में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भी मौजूद रहे. यहां चुनाव की तैयारियों को लेकर फीडबैक लिया गया. पार्टी के संगठन से जुड़े मुद्दे पर भी चर्चा की गयी. वहीं आने वाले समय में पीएम मोदी मध्यप्रदेश का दौरा करेंगे, उसको लेकर भी इस बैठक में चर्चा हुई.
Ramayana Box Office: अमेरिकी बॉक्स ऑफिस पर 'रामायण' को 'गॉडजिला माइनस जीरो' से कड़ी टक्कर…
Pakistan Diwali News: पाकिस्तान में राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने हिंदू समुदाय को दिवाली की बधाई…
Jensen Huang China Spy: जेन्सन हुआंग के संपर्क में एलिस हुआंग नाम की एक महिला…
Japan Earthquake 2026: जापान में 5.7 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप से धरती कांप उठी, जिसमें…
Gold-Silver Price Today: वैश्विक बाजार में सोना 24% सस्ता हुआ है, जबकि भारत में यह…
Middle East News: रियाद एयरपोर्ट पर हमले के बाद सऊदी अरब ने यमन में भीषण…