देश

कलयुगी बेटों का अत्याचार “…नहीं तो कर लेंगे आत्महत्या”, बूढ़े मां-बाप ने जिला कलेक्टर से मांगी इच्छामृत्यु

Kota news: इस कलयुग के जमाने में बेटे कितने निर्दयी हो सकते हैं इसकी झलक राजस्थान के कोटा में देखने को मिली है. यहां उनके बेटों ने अपने ही बूढ़े मां-बाप पर इतना अत्याचार कर दिया है कि वे अब मौत को गले लगाने को भी तैयार हैं. बुजुर्ग मां और बाप को पहले बेटों ने संपत्ति से बेदखल कर दिया और फिर उन्हें घर से बाहर निकाल दिया. अब मां-बाप के पास रहने के लिए कोई जगह नहीं है. उन दोनों ने अपने बेटों और बहु के अत्याचार से परेशान होकर जिला कलेक्टर को लिखित में शिकायत देकर इच्छा मृत्यु की मांग की है. इसके साथ ही उन्होंने न्याय की मांग की है.

बता दें कि बूढ़े बाप का नाम सीताराम है और उनकी उम्र 78 साल है. वहीं मां का नाम पाना बाई है और उनकी उम्र 71 साल है. मां ने अपने दोनों बेटों राजेन्द्र कुमार एवं दिनेश कुमार पर अपने पिता सीताराम को प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है.

‘नहीं तो कर लेंगे आत्महत्या’

बुजुर्ग मां बाप ने जिला कलेक्टर को अपनी आपबीती बताते हुए इच्छा मृत्यु मांगी है. उन्होंने अपने बेटे और बहू के अत्याचारों के बारे में बताते हुए कहा कि पुत्रवधू द्वारा लगातार मारपीट करने, घर से बेदखल करने और भूखे रहने को मजबूर कर दिया है. उन्होंने कहा कि हमें इच्छा मृत्यु देने और दोनों बेटों के खिलाफ पुलिस प्रशासन से कठोर कार्रवाई की मांग है. बुजुर्ग मां-बाप का कहना है कि अगर ऐसा नहीं हुआ तो वह खुद आत्महत्या कर लेंगे.

यह भी पढ़ें-  UP NEWS: आजमगढ़ में प्रिंसिपल और क्लास टीचर की गिरफ्तारी के विरोध में यूपी के सभी निजी स्कूल बंद, छात्रा की मौत से जुड़ा है मामला

‘बंधक बना कर रख दिया है’

सीताराम ने मीडिया को बताया है कि वह मौजूदा समय में वार्ड नं. 11 टोडी पाडा कस्बा सांगोद में रह रहे हैं और वह काफी वरिष्ठ हैं. उनकी कुल चार संतान है. उन्होंने बताया कि बेटों ने चल-अचल संपत्ति का बंटवारा बिना हमारी मर्जी से कर लिया है और चारों अपने अपने हिस्सों पर काबिज हो गए हैं. उन्होंने पुश्तेनी मकान सांगोद में टोडी पाड़ा में स्थित मकान में सिर्फ एक छोटासा कमरा दे रखा है. उन्होंने बताया कि वह पूर्व सरपंच भी रह चुके हैं. लेकिन वृद्धावस्था व अस्वस्थ होने के चलते अब मुकाबला नहीं कर सकते.

सीताराम ने मीडिया से कहा कि उसके पुत्रों द्वारा कई बार उन्हें बंधक बना लिया जाता है और आस पड़ोस में किसी भी व्यक्ति से बातचीत भी नहीं करने दिया जाता है. हम मौजूदा समय में अपने कमरे में कैद होकर रह गए हैं.

– भारत एक्सप्रेस

 

Rahul Singh

Recent Posts

‘डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन’ प्रदर्शनी में पहुंचे भारत एक्सप्रेस के CMD उपेंद्र राय, बच्चों की विशेष कलाकृति देख हुए भावुक

दिल्ली के मावलंकर हॉल में आयोजित पेंटिंग प्रदर्शनी 'डिस्कवर द पावर ऑफ एक्सप्रेशन' में भारत…

1 hour ago

दिल्ली में सजी गोपाल दास ‘नीरज’ के गीतों की महफिल, केंद्रीय मंत्री एस.पी. सिंह बघेल चीफ गेस्ट; CMD उपेन्द्र राय ने महाकवि को यूं किया याद

SP Singh Baghel: भारत एक्सप्रेस न्यूज नेटवर्क, महाकवि गोपाल दास नीरज फाउंडेशन ट्रस्ट और सोनवी…

1 hour ago

‘नागरिकों को दूसरे दर्जे का बनाने वाली प्रक्रिया मंजूर नहीं’: नालसार में SIR विवाद पर भड़के सुप्रीम कोर्ट के जज उज्ज्वल भुइयां

नालसार यूनिवर्सिटी में बोलते हुए जस्टिस उज्ज्वल भुइयां ने कहा कि चुनाव आयोग की SIR…

1 hour ago

बाढ़ पीड़ितों के नुकसान की भरपाई, फॉर्मर आईडी…; मंत्री विजय सिन्हा का बड़ा दावा

Vijay Sinha: बिहार सरकार के मंत्री विजय सिन्हा ने कहा कि मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में…

1 hour ago

‘खतरे में है आम नागरिक का वोट देने का अधिकार’, पूर्व जज रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर उठाए गंभीर सवाल

सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जस्टिस रोहिंटन नरीमन ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और वोटर लिस्ट…

2 hours ago

नक्सलवाद खत्म, अब नशामुक्त भारत का लक्ष्य, गृह मंत्री अमित शाह ने भोपाल में मध्य प्रदेश के लिए रखा बड़ा टारगेट

भोपाल में गृह मंत्री अमित शाह ने देश को 2029 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य…

2 hours ago