Categories: देश

भाजपा ‘विधायक-मंत्री खरीदो’, ‘ED-CBI से धमकी दिलवाओ’ का खेल खेलती है : हेमंत सोरेन

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को गुमला जिला मुख्यालय में ‘आपकी सरकार, आपके द्वार’ कार्यक्रम के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए भारतीय जनता पार्टी और केंद्र की सरकार पर जोरदार हमला बोला.

उन्होंने कहा कि अगर जनता इन्हें नहीं चुनती है तो ये विधायक खरीदो, मंत्री खरीदो, ED-CBI से धमकी दिलवाओ, छापे पड़वाओ, जेल भिजवाओ का खेल शुरू कर देते हैं. लोकतंत्र में जनता सरकार चुनती है, लेकिन इन्हें आपसे मतलब नहीं. अगर आपने किसी और की सरकार बनाई तो ये सरकार ही खरीद लेते हैं. ये लोग हमारे पीछे भी दो साल से पड़े हैं. हमारे विधायकों के पीछे पड़े हैं, लेकिन हमलोग पैसे पर नहीं बिकते.

हेमंत सोरेन ने भाजपा पर आदिवासी विरोधी होने का आरोप मढ़ते हुए कहा, ”इन लोगों ने बड़े-बड़े, ऊंचे-ऊंचे पदों पर बैठकर सदियों से पूरे देश में आदिवासी-पिछड़ों का शोषण किया है. अब जब हम मंत्री बन रहे हैं, मुख्यमंत्री बन रहे हैं तो इनके पेट में दर्द हो रहा है. हमको चार साल से चैन से बैठने नहीं दिया. दो साल तो कोरोना से नहीं बैठ पाए और अब बचे हुए समय में इन लोगों ने हमें परेशान कर दिया. इतना दिन-रात हम काम करते हैं, लेकिन इनको काम नहीं दिखता है.”

सोरेन ने कहा कि अब इनके पास कुछ बोलने के लिए नहीं रहा तो ये लोग छत्तीसगढ़ से, असम से, मध्य प्रदेश से नेता बुलाते हैं और हिंदू-मुस्लिम का जहर घोलते हैं. हम लोग नियुक्तियां कर रहे हैं, वो इन्हें नहीं दिखता है. हम जितना आप लोगों के लिए काम करते हैं, उतना ही ये लोग हमें काटने के लिए दौड़ते हैं. ये तो आपका आशीर्वाद था कि मैं आप लोगों के सामने खड़ा हूं.

उन्होंने विपक्ष पर सरकार की योजनाओं में बाधा डालने का आरोप लगाते हुए कहा कि हमारी योजनाओं का लाभ कैसे आप तक नहीं पहुंचे, उसकी कोशिश दिन-रात करते हैं. अभी मंईयां योजना के जरिए 50 लाख लोगों के खाते में पैसा चला गया और इनके लोगों ने कोर्ट में जाकर केस कर दिया है. हम यहां के नौजवानों को नौकरी देने के लिए 1932 के खतियान पर आधारित नियोजन नीति बनाते हैं. ये लोग कोर्ट चले जाते हैं और उसे असंवैधानिक बता देते हैं. यही कानून भाजपा शासित राज्य में बनता है तो वहां संवैधानिक हो जाता है.

-आईएएनएस

आईएएनएस

Recent Posts

जंतर-मंतर पर पाबंदियों और CEC के इस्तीफे को लेकर भड़की युवा कांग्रेस, दिल्ली की सड़कों पर निकला मशाल मार्च

भारतीय युवा कांग्रेस ने रायसीना रोड से जंतर-मंतर तक एक विशाल मशाल मार्च निकालकर प्रदर्शन…

7 minutes ago

‘भारत-स्विट्जरलैंड संबंधों में नया अध्याय…’ पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति के बीच आज होगी बैठक

स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ पार्मेलिन तीन दिवसीय राजकीय यात्रा पर आज नई दिल्ली पहुंचे हैं.…

27 minutes ago

दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन: उस्मानपुर में मुठभेड़ के बाद बिश्नोई गैंग के दो शूटर गिरफ्तार

दिल्ली के उस्मानपुर इलाके में यमुना खादर के पास पुलिस और बिश्नोई गैंग के शूटरों…

37 minutes ago

मैंने क्यों चुनी थी फ्लाईदुबई…? को-पायलट हम्माम अल-हम्मामी ने उगले सारे राज

Flydubai Hamam al-Hammami Investigation: फ्लाईदुबई की फ्लाइट में भारतीय कैप्टन स्मित माछर पर हमला करने…

58 minutes ago

मौसम का अजीब रंग: दिल्ली-NCR, यूपी-बिहार समेत 12 राज्यों में IMD का नया अलर्ट, जानें अपने इलाके का हाल

Weather Update Today: दक्षिण-पश्चिम मानसून की विदाई के साथ ही पहाड़ी राज्यों में बर्फबारी और…

1 hour ago

सोमवार आधी रात बदलेगी तिथि, क्या है भद्रा और दशमी श्राद्ध का सही मुहूर्त? पढ़ें आज का पंचांग

Aaj Ka Panchang 5 October 2026: आज आश्विन कृष्ण दशमी श्राद्ध और पुष्य नक्षत्र का…

2 hours ago