देश

Modi Cabinet Reshuffle: बड़े फेरबदल की तैयारी में BJP, पीएम आवास पर जारी केंद्रीय मंत्री की बैठक में नहीं पहुंचे किशन रेड्डी

Modi Cabinet Reshuffle: बीजेपी ने संकेत दिया है कि वह बड़े फेरबदल की तैयारी में है. जहां तक संगठन का सवाल है, पार्टी ने एक ही दिन में चार राज्यों के कप्तान को बदल दिया है. आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, झारखंड और पंजाब के पार्टी अध्यक्ष को बदला गया है. पार्टी ने यह फैसला आने वाले आम चुनाव और विधानसभा चुनावों को देखते हुए लिया है. इस बीच कई केंद्रीय मंत्री राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा से मिलने के लिए दिल्ली में भाजपा मुख्यालय में देखे गए. हालांकि ऐसी अटकलें लगाई जा रही हैं कि राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात करने आए मंत्रियों को कुछ संगठनात्मक भूमिकाएं दी जा सकती हैं. सूत्रों के मुताबिक, “केंद्रीय मंत्रियों को कमजोर लोकसभा सीटों पर काम करने की जिम्मेदारी दी गई है और यही फीडबैक वे पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ साझा कर रहे थे.”

वहीं, पीएम मोदी के आवास पर केंद्रीय कैबिनेट की बैठक बुलाई गई है. जिसमें केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी शामिल नहीं हुए. सूत्रों के मुताबिक, जी किशन रेड्डी मंत्री पद से इस्तीफा दे सकते हैं. बीजेपी ने जी किशन रेड्डी को तेलंगाना की जिम्मेदारी सौंपी है.

साल के अंत में तेलंगाना में चुनाव

बता दें कि तेलंगाना में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं. बीजेपी ने चुनाव से ठीक पहले राज्य की जिम्मेदारी केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी को दी है. जी किशन रेड्डी को तेलंगाना और पी पुरंदेश्वरी को आंध्र प्रदेश का भाजपा प्रमुख बनाया गया है. वह प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बंडी संजय कुमार की जगह लेंगे. सूत्रों के मुताबिक, केंद्रीय मंत्रीमंडल में किशन रेड्डी की जगह संजय कुमार को मौका दिया जा सकता है. इतना ही नहीं कई और मंत्री आज शपथ लेने वाले हैं.

बता दें कि वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण, पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव, विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री किरेन रिजिजू, जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल समेत कुछ मंत्री मंगलवार को पार्टी कार्यालय में देखे गए थे.

यह भी पढ़ें: SCO Meeting: रूस और पाकिस्तान का चीन के इस इनिशिएटिव पर समर्थन, भारत ने किया इनकार

कमजोर लोकसभा सीटों पर बीजेपी की नजर

सिसायी जानकारों का मानना है कि लोकसभा चुनाव होने में बस कुछ ही महीने बचे हैं और इसलिए पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के लिए जमीनी स्तर पर वास्तविक स्थिति को समझना महत्वपूर्ण है. बता दें कि बीजेपी ने लोकसभा चुनाव की तैयारी काफी पहले ही शुरू कर दी है. पार्टी की ओर से लोकसभा प्रवास के लिए एक पूरी कमेटी बनाई गई है जिसमें कई केंद्रीय मंत्रियों को कमजोर सीटों की जिम्मेदारी दी गई है. सरकार में लगभग 40 मंत्रियों को इस काम पर लगाया है.

इस कमेटी को भाजपा महासचिव सुनील बंसल और विनोद तावड़े लीड कर रहे हैं. जिन केंद्रीय मंत्रियों को कमजोर लोकसभा सीटों पर ध्यान केंद्रित करने का काम सौंपा गया है, उनमें अनुराग सिंह ठाकुर, निर्मला सीतारमण, हरदीप पुरी, गजेंद्र शेखावत, किरेन रिजिजू, सर्बानंद सोनोवाल, अश्विनी वैष्णव, दर्शन जरदोश और राजीव चंद्रशेखर शामिल हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

‘आप किसी को भी ब्लैकमेलर नहीं कह सकते’, निशिकांत दुबे केस में घिरे महुआ मोइत्रा और सुभाष गर्ग

निशिकांत दुबे मानहानि केस में दिल्ली हाई कोर्ट की सख्ती के बाद TMC सांसद महुआ…

7 hours ago

विज्ञान और तकनीक पर पीएम मोदी का बड़ा बयान: ‘लैब से निकलकर आम आदमी तक पहुंचे तकनीक का फायदा’

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली में 'इमर्जिंग साइंस, टेक्नोलॉजी एंड इनोवेशन कॉन्क्लेव-2026' का उद्घाटन…

7 hours ago

पीएम मोदी के नेतृत्व में मजबूत हो रहा भारत, राजगीर में ऐतिहासिक भारत-न्यूजीलैंड रग्बी सीरीज का समापन

राजगीर स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में भारत-न्यूजीलैंड अंडर-20 रग्बी सीरीज का समापन हुआ. केंद्रीय मंत्री रक्षा खडसे…

7 hours ago

क्या बाजार में लौटने वाला है 1000 रुपये का नया नोट, जानें सरकार ने क्या कहा?

सोशल मीडिया पर 1000 रुपये के नए नोट के वायरल दावों को PIB ने फर्जी…

8 hours ago

‘जिन मस्जिदों को नुकसान पहुंचा रहे हो, वो फिर आबाद होंगी’, मौलाना अरशद मदनी ने सरकार पर क्या कहा?

मौलाना अरशद मदनी के नए बयान ने फिर चर्चा छेड़ दी है. मस्जिदों, इस्लाम, मदरसों…

9 hours ago

20 किमी के दायरे में रहने वालों को राहत, केंद्र सरकार लाई नया सालाना टोल पास, 1 नवंबर से होगा लागू

Annual Toll Pass: केंद्र सरकार ने नेशनल हाईवे टोल प्लाजा के 20 किलोमीटर के दायरे…

9 hours ago