सांकेतिक तस्वीर
Raksha Bandhan 2023: सावन की शुरुआत हो चुकी है. ऐसे में सावन माह में पड़ने वाले त्योहार भी अब नजदीक आ चुके हैं. सावन में ही हिन्दू धर्म में भाई-बहन के प्रेम का अटूट त्योहार रक्षाबंधन भी पड़ता है. न केवल सांस्कृतिक बल्कि धार्मिक दृष्टि से भी इस त्योहार का काफी महत्व है. इस दिन मंदिरों में भी लोग भगवान को रक्षा सूत्र या फिर राखी बांधते हैं. वैदिक काल से ही रक्षा सूत्र बांधने की परंपरा चली आ रही है. ब्राम्हण अपने यजमान को रक्षा सूत्र बांधते रहे हैं.रक्षाबंधन के त्योहार को लेकर कई सारी पौराणिक कहानियां प्रचलित हैं. वहीं इस साल पड़ने वाला रक्षाबंधन का त्योहार बेहद ही खास माना जा रहा है, क्योंकि यह बेहद ही शुभ योग में पड़ रहा है. आइए जानते हैं किस दिन है रक्षाबंधन और यह किन खास योग में पड़ रहा है.
इस दिन रक्षाबंधन
रक्षाबंधन का पवित्र त्योहार हर साल सावन माह की पूर्णिमा तिथि को मनाया जाता है. देश के कुछ जगहों पर इस दिन कजरी पूर्णिमा भी मनाई जाती है. वहीं राखी बांधते समय में भद्रा काल का विशेष ध्यान रखा जाता है. इस काल में राखी बांधने से भाई बहन के रिश्ते पर बुरा असर पड़ता है. हिन्दू पंचाग के अनुसार इस बार सावन में 59 दिन पड़ रहे हैं. इस बार रक्षाबंधन का त्योहार 30 अगस्त को पड़ रहा है.
इसे भी पढ़ें: Dreams About Snake: सावन में सपने में अगर दिखें सांप तो जानें आपके साथ क्या होने वाला है
रक्षाबंधन 2023 पर शुभ मुहूर्त
हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा तिथि के दिन रक्षाबंधन का त्योहार पड़ता है. इस साल पूर्णिमा तिथि का आरंभ 30 अगस्त 2023 को सुबह 10 बजकर 59 मिनट से होगा जो कि 31 अगस्त गुरुवार की सुबह 07 बजकर 5 मिनट तक रहेगी. पूर्णिमा तिथि के साथ ही भद्रा का भी आरंभ हो जाएगा और यह 30 अगस्त को रात्रि में 09 बजकर 02 मिनट तक रहेगी. रात में 9:02 मिनट के बाद ही राखी बांधना उत्तम रहेगा. वहीं ज्योतिष के जानकारों के अनुसार राखी बांधने का सबसे शुभ समय रात में ही 9 बजकर 9 मिनट तक रहेगा. यानी की केवल सात मिनट.
Indian Space Research: इसरो ने रचा नया इतिहास! श्रीहरिकोटा से NVS-03 नेविगेशन सैटेलाइट को सफलतापूर्वक…
Sardar Vallabhbhai Patel Jayanti: सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और…
राष्ट्रीय एकता दिवस के मौके पर दिल्ली में आयोजित 'एकता दौड़' के दौरान गृह मंत्री…
US Deference Policy: H-1B वीजाधारकों के लिए बुरी खबर: अमेरिका सरकार 'डेफरेंस टू प्रायर अप्रूवल्स'…
Vande Bharat Sleeper Train: दिल्ली-वाराणसी के बीच पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन को आज दिखाई…
New Bijli Connection Rate: जानिए एलटी सिंगल फेज और थ्री फेज बिजली कनेक्शन की नई…