देश

भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा राज्यसभा में सदन के नेता नियुक्त किये गये

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के अध्यक्ष जे पी नड्डा को राज्यसभा में सदन का नेता नियुक्त किया गया है. उच्च सदन में नड्डा केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल की जगह लेंगे. हाल ही में संपन्न लोकसभा चुनाव में गोयल ने महाराष्ट्र से जीत दर्ज की है. गोयल ने आज निचले सदन के सदस्य के तौर पर शपथ ली. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे राज्यसभा में विपक्ष के नेता हैं.

केंद्र में मिला है मंत्री पद

जे पी नड्डा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष होने के साथ ही केंद्र सरकार में मंत्री भी हैं. वह स्वास्थ्य मंत्रालय का जिम्मा संभाल रहे हैं. नड्डा मूल रूप से हिमाचल प्रदेश के हैं, उनका जन्म बिहार में हुआ है और वर्तमान में वह गुजरात से राज्यसभा के सदस्य हैं.

कांग्रेस ने दी बधाई

कांग्रेस ने केंद्रीय मंत्री जगत प्रकाश नड्डा को राज्यसभा में सदन का नेता नामित किए जाने पर उन्हें बधाई दी और कहा कि यदि सदन के नेता सभी को समायोजित करेंगे तो विपक्ष सहयोग करेगा. पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, ‘‘जेपी नड्डा जी को राज्यसभा में सदन के नेता के रूप में नामित किये जाने पर बधाई. जैसा कि वेंकैया नायडू (पूर्व उपराष्ट्रपति एवं उच्च सदन के पूर्व सभापति) ने कहा था – यदि सदन के नेता समायोजित कर सकते हैं, तो विपक्ष सहयोग कर सकता है.’

इसे भी पढ़ें: 7 years of GST: जीएसटी से परिवारों को सबसे ज्यादा फायदा, PM बोले— चीजें काफी सस्ती हुईं, आम आदमी का पैसा बचा

Rohit Rai

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

4 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

5 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

5 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

7 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

7 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

7 hours ago