देश

Delhi Politics: MCD सदन में हाई वोल्टेज ड्रामा, स्टेैंडिंग कमेटी को लेकर BJP ने किया प्रदर्शन

Delhi Politics: गुरुवार को दिल्ली एमसीडी में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. बीजेपी पार्षदों ने स्टेंडिग कमेटी की मांग करते हुए खूब हंगामा किया. बीजेपी चुनाव के बाद से स्थायी समिति के गठन की मांग कर रही है. हंगामे के बाद सदन को 15 मिनट के लिए स्थगित कर दिया गया है. बता दें कि दिल्ली हाईकोर्ट के फैसले के बाद नगर निगम में स्टैंडिंग15 मिनट के लिए सदन स्थगित कर दिया गया. दरअसल, दिल्ली हाईकोर्ट के निर्णय के बाद दिल्ली नगर निगम में स्टैंडिंग कमेटी का परिणाम घोषित कर दिया गया है. इस कमेटी में 6 सदस्य हैं. बीजेपी और आम आदमी पार्टी के तीन-तीन सदस्य जीते हैं.

दोनों पार्टियों के बराबर सदस्य

एमसीडी की अधिसूचना के मुताबिक, निर्वाचित पार्षदों के नामों की घोषणा नगर निकाय के सदन की बैठक के दौरान की गई. आम आदमी पार्टी से आमिल मलिक, मोहिनी और रमिंदर कौर और भाजपा से कमलजीत सहरावत, गजेंद्र सिंह दरल और पंकज लूथरा छह पार्षद हैं जिन्हें एमसीडी की स्थायी समिति के लिए चुना गया है. हालांकि एमसीडी में आम आदमी पार्टी सत्ताधारी पार्टी है, स्थायी समिति के चुनाव के परिणाम नगर निकाय के कामकाज को प्रभावित कर सकते हैं क्योंकि सभी कार्यकारी निर्णय समिति द्वारा लिए जाते हैं, जिसमें अब दोनों पार्टियों के बराबर सदस्य हैं.

-भारत एक्सप्रेस

 

Rakesh Kumar

Sr. Sub-Editor

Recent Posts

रेलवे कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले! 78 दिन के बोनस पर मोदी कैबिनेट की मुहर

Railway Bonus: केंद्र सरकार ने रेलवे कर्मचारियों के लिए 78 दिनों के वेतन के बराबर…

32 minutes ago

एशियाई खेलों में भारत का दमदार प्रदर्शन, 85 पदक जीतने वाले खिलाड़ियों से आज मिलेंगे पीएम मोदी

एशियाई खेल 2026 में भारत ने 85 पदक जीतकर चौथा स्थान हासिल किया. प्रधानमंत्री नरेंद्र…

39 minutes ago

एकता कपूर का बॉलीवुड पर बड़ा हमला! बोलीं- ‘यहां हिंदूफोबिया है’, तिलक-कलावा पहनने पर लोग कहते हैं सनकी और तांत्रिक

Ekta Kapoor Hinduphobia Statement: एकता कपूर ने रणवीर अल्लाहबादिया के पॉडकास्ट में बॉलीवुड को 'हिंदूफोबिक'…

41 minutes ago

Share Market Today: शेयर बाजार में बंपर तेजी, कच्चे तेल में नरमी के बीच सेंसेक्स 900 अंक उछला

Share Market: सेंसेक्स और निफ्टी में आज शानदार रिकवरी दर्ज की गई है. कच्चे तेल…

45 minutes ago

शिवा शर्मा केस में नया मोड़: श्रद्धा के साथ बहन रश्मि भी फरार, नेपाल भागने की कहानी आई सामने

Shiva Sharma Case: लखनऊ के चर्चित शिवा शर्मा मौत मामले में नया खुलासा हुआ है.…

47 minutes ago