देश

UP News: लखीमपुर खीरी सड़क दुर्घटना में चार की मौत, बागपत में सड़क किनारे खड़े युवक को तेज रफ्तार वाहन ने रौंदा

UP News: उत्तर प्रदेश के लखीमपुर खीरी में सड़क दुर्घटना में हुई चार लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दुख व्यक्त किया है. यहां पर पलिया निघासन रोड पर पंचमुखी बालाजी मंदिर के पास टैक्टर व कार में हुई टक्कर के बीच एक बाइक भी चपेट में आ गई थी. बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी तेज थी कि ट्रैक्टर के परखच्चे उड़ गए, वहीं बाइक पर सवार एक महिला, दो पुरुष व एक छह साल के बच्चे की मौत हो गई. इसकी सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है और सभी शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

मृतकों की शिनाख्त जाबिर (38), खुशनुमा(32) पत्नी जाबिर, जन्नत पुत्री जाबिर (6), चांद (35) के नाम से हुई है. बताया जा रहा है कि चारों मृतक पलिया के त्रिलोकपुर में अपनी रिश्तेदारी में आए थे. इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा दुःख व्यक्त किया है और मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है. उन्होंने दुर्घटना में घायलों का समुचित उपचार कराए जाने के निर्देश दिए हैं.

बागपत में हुई एक की मौत

वहीं यूपी के बागपत से भी सड़क दुर्घटना में एक की मौत की खबर सामने आ रही है. यहां तेज रफ्तार वाहन ने सड़क किनारे खड़े युवक को रौंद डाला है, जिससे युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है. इस मामले में पुलिस जांच में जुटी है. बड़ौत कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला आर्य नगर निवासी वकील अहमद बागपत कोतवाली क्षेत्र के गौरीपुर में खेल खिलौने बेचने का व्यापार करते थे. देर रात वकील एक होटल से खाना खाकर अपने घर लौट रहे थे, तभी तेज रफ्तार वाहन ने उनको जोरदार टक्कर मार दी, जिस कारण उनकी मौके पर ही मौत हो गई. राहगीरों ने इस हादसे की सूचना पुलिस को दी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक वकील के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अज्ञात वाहन की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज को खंगालना शुरू कर दिया है. वकील की मौत के बाद घर में मातम छा गया और सभी का रो रो कर बुरा हाल है.

ये भी पढ़ें- बिहार में सोन पुल के पिलर और दीवार के बीच फंसा 11 साल का बच्चा, 16 घंटे से जारी है रेस्क्यू ऑपरेशन

झांसी में पलटी ट्रैक्टर ट्राली, एक की मौत, 12 घायल

वहीं झांसी में ट्रैक्टर ट्रॉली पलटी में एक की मौत हो गई है 12 लोग घायल हो गए हैं. झांसी के सकरार थाना क्षेत्र में धमना गांव के पास बुधवार शाम को ट्रैक्टर ट्रॉली पलटने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि एक दर्जन से अधिक लोग घायल हैं सभी मध्य प्रदेश की निवाड़ी जिले के गणेशपुरा टपरियन गांव से बेटी को लेने उसके ससुराल धमना गांव रहे थे. रास्ते में सामने से आ रहे एक डंफर ने कट मार दिया. इसके बाद ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई. इस घटना में राकेश कुशवाहा की मौत हो गई है जबकि उसके परिवार के एक दर्जन से अधिक लोग घायल है. उनको मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है.

 

-भारत एक्सप्रेस

 

Archana Sharma

Recent Posts

तरुण तेजपाल की बढ़ीं मुश्किलें! सुप्रीम कोर्ट में गोवा सरकार का जवाब दाखिल, 3 नवंबर को बड़ा फैसला

Supreme Court: रेप के मामले में दोषी तरुण तेजपाल की ओर से दायर याचिका पर…

7 minutes ago

Supreme Court Ruling: धर्मांतरण कर इस्लाम अपनाने वालों को नहीं मिलेगा आरक्षण, SC ने मद्रास हाईकोर्ट का फैसला रखा बरकरार

Supreme Court: तमिलनाडु सरकार को सुप्रीम कोर्ट से झटका लगा है. सुप्रीम कोर्ट ने मद्रास…

17 minutes ago

Elon Musk की बढ़ीं मुश्किलें! स्टारलिंक को ईरान ने क्यों बताया ‘युद्ध का हथियार’? इस्तेमाल करने वालों को मौत की चेतावनी

Elon Musk: ईरान ने एलन मस्क की स्टारलिंक सैटेलाइट इंटरनेट सेवा को राष्ट्रीय सुरक्षा के…

30 minutes ago

दिल्ली में दमघोंटू हवा के बीच मौसम का यू-टर्न! अब आसमान से बरसेगी आफत, झमाझम बारिश का तांडव

Delhi-NCR Weather: दिल्ली-NCR में दमघोंटू हवा और बढ़ते AQI के बीच मौसम करवट ले रहा…

32 minutes ago

ACP विवेक भगत की शिकायत पर पत्रकार रोजी, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका और सौरव दास पर FIR, जानें पूरा मामला

ACP Vivek Bhagat FIR Journalist Rosie: दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन से जुड़े विवाद में…

34 minutes ago

सूर्या का रिकॉर्ड ‘धुआं-धुआं’! अभिषेक शर्मा बने T20 के नए ‘सिक्सर किंग’, जानें कौन किस नंबर पर?

भारत और वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मैच के दौरान युवा बल्लेबाज अभिषेक शर्मा ने…

36 minutes ago