हील्स पहनने का शौक? रीढ़ की हड्डी और हिप्स को हो सकता है बड़ा नुकसान
By Shubhra Rai
भाजपा महासचिव तरुण चुघ। इनेसट में राहुल गांधी।
BJP Vs Congress Politics: लोकसभा चुनाव का टाइम नजदीक आते जा रहा है. ऐसे में सियासी दलों के नेता अपनी-अपनी चुनावी तैयारियों में जुट गए हैं. सबसे पुराने सियासी दल कांग्रेस की ओर से राहुल गांधी ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ कर रहे हैं, जिसमें उन्होंने मौजूदा सरकार पर हमला बोला. राहुल ने कहा- “आज देश में पिछले 40 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी है. यह पाकिस्तान की तुलना में दोगुनी है. हमारे पास बांग्लादेश-भूटान से भी अधिक बेरोजगार युवा हैं, क्योंकि PM मोदी ने नोटबंदी और GST लागू करके छोटे व्यवसायों को खत्म कर दिया. भाइयों-बहनों जब देश में कांग्रेस की सरकार थी, तो खूब रोजगार मिलता था.”
राहुल गांधी ने यह बात रविवार को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कही. जिसके बाद सत्तारूढ़ भाजपा के कई नेताओं ने राहुल गांधी पर जुबानी पलटवार किया. भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ ने राहुल गांधी को कांग्रेस सरकार का कार्यकाल याद करने को कहा. तरुण चुघ राहुल को निशाने पर लेते हुए बोले, “आपको देश की तरक्की दिख नहीं रही? आप भारत को दुनिया में 12वें नंबर पर लड़खड़ाती अर्थव्यवस्था छोड़कर गए थे…और हमारी सरकार के महज 10 सालों में भारत 5वें नंबर पर आ गया.”
तरुण चुघ ने राहुल गांधी को निशाने पर लेते हुए आगे कहा, “भारत का GDP जहां आप छोड़कर गए थे उससे आज काफी आगे बढ़ा है…आप आंकड़े निकालकर देखिए.” चुघ बोले- “खिसियानी बिल्ली खंभा नोंचे…” यहां वीडियो में आप देख सकते हैं कि तरुण चुघ ने और क्या कहा.
तरुण चुघ का बयान आने से पहले राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर हमला बोला था. साथ ही राहुल ने अरबपति मुकेश अंबानी की भी आलोचना की. उन्होंने भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान रविवार को ग्वालियर में कहा- “देखिए..देखिए… गुजरात में अंबानी के बेटे की शादी हो रही है. वहां दुनियाभर के लोग आ रहे हैं. और, यहां आप लोग भूखे मर रहे हैं. पीएम मोदी की नीतियां इसके लिए जिम्मेदार हैं.”
— भारत एक्सप्रेस
UNIQUE STATIONERY THEMED DURGA PANDAL IN BILASPUR: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर के मसानगंज में इस वर्ष…
अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…
पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…
लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…
प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…