देश

विधायक उमेश कुमार करवाएंगे 151 गरीब और अनाथ कन्याओं की शादी, 4 मार्च को सामूहिक विवाह का होगा आयोजन

उत्तराखंड की खानपुर विधानसभा सीट से निर्दलीय विधायक उमेश कुमार एक बार फिर से गरीब और अनाथ कन्याओं की शादी करवाने जा रहे हैं. जिसको लेकर पीरान कलियर में मेहवड़ कलां गांव के पास क्रिकेट मैदान में तैयारियां चल रही हैं. इस बार के सामूहिक विवाह आयोजन में 151 गरीब परिवार की कन्याओं का विवाह कराया जाएगा. सर्वधर्म सामूहिक विवाह कार्यक्रम का आयोजन 4 मार्च को होगा.

समारोह में शामिल होंगे 50 हजार मेहमान

मिली जानकारी के अनुसार, इस सामूहिक विवाह कार्यक्रम के दौरान विधायक उमेश कुमार कन्याओं पर पुष्प वर्षा भी करेंगे. कार्यक्रम में करीब 50 हजार लोगों के शामिल होने की उम्मीद की जा रही है. अतिथियों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा जा रहा है. वहीं उमेश कुमार और उनकी टीम लगातार तैयारियों को लेकर पल-पल की जानकारी ले रही है.

पहले भी करवा चुके हैं गरीब कन्याओं का शादी

ये पहली बार नहीं है जब विधायक उमेश कुमार गरीब कन्याओं का विवाह करवाएंगे. इससे पहले भी उमेश कुमार ने गरीब परिवारों की कन्याओं की शादी करवाकर मिसाल पेश की है.

यह भी पढ़िए— पीएम मोदी ने BJP को डोनेट किया इतना रुपया, सोशल मीडिया पर शेयर की चंदे की रशीद

लक्सर से हुई थी इस पहल की शुरुआत

इस पहल की शुरुआत लक्सर से हुई थी. जब उमेश कुमार ने सबसे पहले 7 कन्याओं, उसके बाद 23 और फिर 61 के बाद ऋषिकुल मैदान में 121 गरीब कन्याओं की सामूहिक शादी का आयोजन कराया था. इसी कड़ी में अब 4 मार्च को एकबार फिर से उमेश कुमार 151 कन्याओं का विवाह करवाने जा रहे हैं.

-भारत एक्सप्रेस

Shailendra Verma

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

3 minutes ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

1 hour ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

2 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

2 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

2 hours ago

कौन हैं मां सिद्धिदात्री? जानिए भगवान शिव को कैसे मिली थीं आठ सिद्धियां और क्या है अर्धनारीश्वर की कथा

Ardhanarishvara Story: मां सिद्धिदात्री को नवदुर्गा का नौवां रूप माना जाता है. प्रचलित कथा के…

2 hours ago