देश

UP Politics: बीजेपी ने शुरू किया मिशन 2024, बंसल का ‘कमल विजय’ प्लान, हारी हुई 14 सीटों के लिए किया महामंथन

UP Politics: बीजेपी ने 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव की तैयारी बड़े जोर शोर से करना शुरू कर दिया है. भाजपा इस बार यूपी में हारी 14 हुई सीटों को जीतने के लिए खास प्रयास कर रही है. इस सिलसिले में राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने यूपी की राजधानी लखनऊ में पदाधिकारियों के साथ बैठक कर जायजा लिया.

बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में गुरूवार को लोकसभा प्रवास योजना बैठक हुई. प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी की अध्यक्षता और राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल व प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह की उपस्थिति में आयोजित बैठक में प्रदेश के 14 लोकसभा क्षेत्रों के लिए तय कलस्टर की समीक्षा तथा आगामी कार्ययोजना पर चर्चा हुई. इस बैठक में लोकसभा संयोजक, लोकसभा प्रभारी, लोकसभा विस्तारकों सहित लोकसभा प्रवास योजना की प्रदेश टोली के सदस्य सम्मिलित हुए.

इस दौरान सुनील बंसल ने कहा कि “आगामी लोकसभा चुनाव में बीजेपी को उत्तर प्रदेश में जिन लोकसभा सीटों पर सफलता नहीं मिल सकी, ऐसी 14 सीटों पर लोकसभा प्रभारी तथा संयोजकों के प्रवास के तहत क्षेत्र में नियमित संपर्क व संवाद स्थापित करने की तय कार्ययोजना पर काम करना है.”

उन्होंने कहा कि “कलस्टर के तहत सभी लोकसभा क्षेत्रों में विधानसभावार समीक्षा करना तथा प्रत्येक कमजोर बूथ की मजबूती के लिए प्रभावी कार्ययोजना तैयार करना है. केन्द्रीय मंत्रियों के प्रवास पूर्ण हो चुके है. प्रवास के अगले चरण में केन्द्रीय मंत्रियों के साथ बूथ विजय की कार्ययोजना पर माइक्रो मैंनेजमेंट के साथ कार्य करना है.”

प्रदेश अध्यक्ष भूपेन्द्र सिंह चौधरी ने कहा कि “2019 के लोकसभा चुनाव में विपक्ष के एक साथ लामबंद होने के बावजूद उत्तर प्रदेश में भाजपा को 50 फीसदी से ज्यादा वोट प्राप्त हुए थे. 2024 के लोकसभा चुनाव में पीएम मोदी और सीएम योगी की सरकारों के कार्य, कार्यकतार्ओं का परिश्रम, सबका साथ-सबका विकास-सबका विश्वास की नीति से भाजपा प्रदेश में 80 सीटें जीतने का लक्ष्य पूर्ण करेगी.”

उन्होंने आगे कहा कि “पिछले चुनाव में हमें जहां सफलता नहीं मिल सकी थी, वहां भी जीत का परचम फहराना है. उन्होंने कहा कि 14 लोकसभा सीटों में से 12 लोकसभा सीटें वह हैं, जिन्हें भाजपा 2014 के लोकसभा चुनाव में जीत चुकी है.”

ये भी पढ़ें: CM Yogi: सपा पर बरसे सीएम योगी, कहा- “पहले माफिया चलाते थे समानांतर सरकार”

प्रदेश महामंत्री (संगठन) धर्मपाल सिंह ने बैठक में सशक्त बूथ की संरचना को जीत का मंत्र बताते हुए कहा कि “हमारी प्रत्येक कार्ययोजना में सशक्त व प्रभावी बूथ तथा मतदाताओं से सतत संपर्क व सम्बन्ध से परिणाम भाजपा के अनुकूल होंगे.”

उन्होंने कहा कि “लोकसभा प्रवास योजना के तहत तैयारियां पूर्ण हो चुकी है. आगामी दिनों में समस्त सामाजिक व राजनैतिक बिन्दुओं पर विधानसभा तथा बूथ स्तर पर समीक्षा के द्वारा तैयार कार्ययोजना पर पार्टी कार्य करेगी.

-भारत एक्सप्रेस

Bharat Express Desk

Recent Posts

कानपुर के लड़के का कारनामा, बना डाली 5 लाख फर्जी ईमेल ID, पाकिस्तान-बांग्लादेश में बेचकर कमाए लाखों

Terror Emails Exposed: यूपी ATS ने कानपुर के अंकित शंखवार को फर्जी ईमेल आईडी बेचने…

3 minutes ago

धूम्रपान न करने वालों को भी कैंसर! पटाखों के जहर पर सुप्रीम कोर्ट की फटकार, दिवाली पर नए नियम

Supreme Court: सुप्रीम कोर्ट ने पटाखों के प्रदूषण पर चिंता जताते हुए दिवाली के दौरान…

5 minutes ago

30 अक्टूबर को लेट नाइट तक चलेगी दिल्ली मेट्रो! दिलजीत दोसांझ कॉन्सर्ट को लेकर DMRC की स्पेशल तैयारी

Diljit Dosanjh Concert: जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में 30 अक्टूबर को दिलजीत दोसांझ के 'ऑरा इंडिया…

7 minutes ago

गोली मिस हुई और बच गई जान! आरा में बेखौफ बदमाशों ने शिक्षक से की चेन छिनतई की कोशिश

Firing In Ara/आशुतोष पाण्डेय: बिहार के भोजपुर जिले के आरा में सुबह-सुबह अपराधियों ने एक…

17 minutes ago

36वें जन्मदिन पर जानिए राही सरनोबत की कहानी: NCC से निकलीं, इतिहास रचा और बनीं भारत की गोल्डन गर्ल

राही सरनोबत के 36वें जन्मदिन पर जानिए उनकी प्रेरणादायक कहानी. कोल्हापुर से शुरू हुआ सफर…

26 minutes ago

Free Fire India हुआ लॉन्च: डाउनलोड से लेकर लॉगिन तक, नए खिलाड़ियों के लिए पूरी गाइड

Free Fire India डाउनलोड कैसे करें, लॉगिन करने का तरीका क्या है, Free Fire MAX…

42 minutes ago