मनोरंजन

Nawazuddin Siddiqui: सगे भाई ने नवाजुद्दीन सिद्दीकी को बीमार मां से मिलने से रोका, सामने आई ये बड़ी वजह

Nawazuddin Siddiqui: नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी बॉलीवुड के प्रतिभाशाली अभिनेताओं में से एक हैं. उन्होंने कई शानदार फिल्मों में काम किया है और अपने दमदार अभिनय का लोहा भी मनवाया है. हालांकि इन दिनों एक्टर अपनी प्रोफेशनल लाइफ से ज्यादा अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में हैं. दरअसल नवाज का अपनी पत्नी से विवाद चल रहा है. वहीं अब खबर आ रही है कि नवाज को उनके सगे भाई ने उनकी मां से मिलने से रोक दिया था.

सगे भाई ने नवाज को मां से मिलने के लिए रोका

दरअसल बीती रात नवाजुद्दीन सिद्दीकी अपनी मां से मिलने वर्सोवा स्थित उनके बंगले पर गए थे. लेकिन नवाज के सगे भाई फैजुद्दीन ने अभिनेता को उनकी मां से मिलने से रोक दिया। बताया जा रहा है कि नवाज की बीमार मां नहीं चाहती कि परिवार में विवाद बढ़े इसलिए अभिनेता को उनसे मिलने से रोका गया.

नवाज और उनकी पत्नी के बीच चल रहे विवाद से बिगड़ी मां की तबीयत

जिस तरह से नवाज की पूर्व पत्नी और नवाज के बीच चल रहा विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है, उससे अभिनेता की मां चिंतित हैं और इस वजह से पिछले कुछ दिनों से नवाज की मां की तबीयत भी बिगड़ रही है दिन। बीती रात इसी सिलसिले में नवाज अपनी मां से मिलने गए थे लेकिन उन्हें गेट पर ही रोक लिया गया.

ये भी पढ़ें-  Kisi Ka Bhai Kisi Ki Jaan: ‘किसी का भाई किसी की जान’ का गाना ‘बिल्ली कट्टी’ का टीजर रिलीज, सलमान खान का डांस स्टेप लाजवाब

नवाज और उनकी पत्नी आलिया का मामला कोर्ट पहुंचा

वहीं, नवाज और उनकी पत्नी आलिया का विवाद अब कोर्ट तक पहुंच गया है. हाल ही में बॉम्बे हाई कोर्ट ने दोनों को सलाह दी थी कि वे अपने बच्चों के मसले आपस में मिलकर सुलझा लें. दरअसल, नवाज ने अपने दोनों बच्चों (12 साल की बेटी और 7 साल के बेटे) का ठिकाना जानने की मांग को लेकर कोर्ट में बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका दायर की थी. नवाज के दोनों बच्चे उनकी अलग रह रही पत्नी आलिया की कस्टडी में हैं.

नवाज ने कहा था कि उन्हें दुबई के स्कूल से मेल मिला था कि उनके बच्चे स्कूल नहीं आ रहे हैं। इसलिए वे जानना चाहते हैं कि उनके बच्चे कहां हैं.  हालांकि आलिया के वकील ने साफ कर दिया था कि बच्चे अपनी मां के साथ भारत में हैं. वहीं, मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने कहा कि नवाज और उनकी पत्नी आलिया को बच्चों से जुड़े मामलों को सौहार्दपूर्ण तरीके से सुलझा लेना चाहिए.

Dimple Yadav

Recent Posts

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के दौरान बस रोकती लड़की का वीडियो वायरल, जानें क्या है असल सच्चाई

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे विरोध प्रदर्शन के बीच इंटरनेट पर…

32 minutes ago

कटरीना कैफ का मजाक उड़ाना चाहता था TV चैनल, Maniesh Paul ने किया इनकार; सालों बाद खोला बड़ा राज!

Katrina Kaif Maniesh Paul News: मनीष पॉल ने खुलासा किया कि एक टीवी चैनल उनसे…

44 minutes ago

समुद्र से निकला 2000 साल पुराना राज! तमिलनाडु के तट के पास मिला ‘खोई हुई दुनिया’ का सुराग

Poompuhar Archaeology: तमिलनाडु के तट से करीब 2 किलोमीटर दूर समुद्र के भीतर ऐसी खोज…

1 hour ago

26 सेकंड में 16 डंडे, मन नहीं भरा तो 1 लात! मुजफ्फरनगर में यूवक ने रिश्तेदार को बेरहमी से पीटा, VIDEO VIRAL

मुजफ्फरनगर में पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति को लाठी-डंडों से बेरहमी से पीटने का…

2 hours ago