देश

झारखंड में धूमधाम से मनाया गया भाजपा का स्थापना दिवस, प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने फहराया पार्टी का झंडा

आज 6 अप्रैल भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया. झारखंड में प्रत्येक कार्यकर्ता अपने-अपने घर एवं जिला-मंडल पार्टी कार्यालयों में भाजपा का झंडा लगाया। गढ़वा के विश्रामपुर मंडल में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने पार्टी का झंडा फहराया। इस अवसर पर मरांडी ने कहा कि देशसेवा एवं जनसेवा में सदैव समर्पित, एकात्म मानववाद और अंत्योदय के मंत्र पर अग्रसर रहने वाले विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल है भारतीय जनता पार्टी।

प्रदेश भर में लगे भाजपा के झंडे

नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी ने चंदनकियारी स्थित अपने आवास पर भाजपा का झंडा लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ही एक ऐसी पार्टी है जो अपने उद्गम के उदेश्यों को, अपने संकल्पों पर ना सिर्फ अडिग है बल्कि उन संकल्पों को सिद्ध करके भी दिखाया है। प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर जी ने भाजपा प्रदेश कार्यालय में भाजपा का झंडारोहण कर स्थापना दिवस मनाया। वहीं उनहोंने कहा कि सेवा ही समर्पण अंत्योदय व एकात्म मानववाद के ध्येय के अनुरूप चलने वाली विश्व की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी भारतीय जनता पार्टी है।

प्रदेश कार्यालय में स्थापना दिवस पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं दीन दयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यापर्ण किया गया। इस अवसर पर दीपक प्रकाश ने पुष्पार्पण करते हुए कहा कि राष्ट्रहित,अंत्योदय व एकात्म मानववाद के ध्येय को लेकर चलने वाली पार्टी के उन सभी महान विभूतियों को नमन, जिनकी निः स्वार्थ सेवा से भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है।

इसे भी पढ़ें: Jharkhand: पूर्व CM हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद पत्नी कल्पना पहली बार पहुंचीं JMM के हरमू कार्यालय, शुरू कराई ‘महारैली’ की तैयारी

इस अवसर पर अशोक बड़ाईक, केके गुप्ता, नीरज सिंह,सीमा पासवान, निशि जायसवाल, बलबीर सलूजा, संजय चौधरी, पीयूष सरकार, अमित चरण, बबिता वर्मा, सोनी हेमरोम, सहित कई उपस्थित थे।

मधुकर आनंद, ब्यूरो चीफ़, भारत एक्सप्रेस, रांची

Recent Posts

बृजभूषण शरण सिंह केस में आया नया मोड़, महिला पहलवानों के इस कदम ने बढ़ाई हलचल; जानें कोर्ट में क्या हुआ

Rouse Avenue Court: महिला पहलवानों ने 3 अगस्त को मजिस्ट्रेट कोर्ट द्वारा बृजभूषण शरण सिंह…

59 minutes ago

बिना विज्ञापन 32 भर्तियां, पद का दुरुपयोग… दिल्ली वक्फ बोर्ड केस में AAP विधायक अमानतुल्लाह खान पर 12 दिसंबर को आएगा फैसला

दिल्ली वक्फ बोर्ड में कथित अवैध भर्तियों और भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में राऊज एवेन्यू…

1 hour ago

छत पर बैठा यह मामूली कबूतर आखिर कर क्या रहा है? रूस के इस चौंकाने वाले खेल ने उड़ाए होश; जानें पूरा राज

Biodrone Pigeon Russia: रूसी टेक कंपनी Neiry ने दिमाग में इलेक्ट्रोड, पीठ पर कंट्रोल बैग…

1 hour ago

KBC को मिला इस सीजन का पहला करोड़पति, कभी जेब में सिर्फ 24 रुपये लेकर पहुंचे थे मुंबई

Bhushan Thakre KBC: महाराष्ट्र के जलगांव के भूषण ठाकरे ने KBC 18 में एक करोड़…

1 hour ago