Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Jharkhand: पूर्व CM हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद पत्नी कल्पना पहली बार पहुंचीं JMM के हरमू कार्यालय, शुरू कराई ‘महारैली’ की तैयारी

झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत की पत्नी कल्पना सोरेन के नेतृत्व में हुई झामुमो की बैठक में आज सात जिलों रांची, गुमला, खूंटी, लोहरदगा, चतरा, सिमडेगा और लातेहार के जिलाध्यक्ष पहुंचे. झामुमो ने विपक्ष के इंडिया गठबंधन की रैली के लिए कमर कसी.

hemant-soren-wife-kalpana

पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन

Lok sabha election 2024: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन शनिवार को पहली बार झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के हरमू स्थित कार्यालय पहुंचीं. यहां कल्पना ने विपक्ष के इंडिया गठबंधन की 21 अप्रैल को होने वाली महारैली की तैयारियों के बारे में पार्टी के नेताओं संग चर्चा की.

संवाददाता ने बताया कि पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन चुनाव में गांडेय से झामुमो की प्रत्याशी होंगी। इस पर बीते दिनों झामुमो की बैठक में मुहर लगा दी गई थी. अब बताया जा रहा है कि शनिवार को कल्पना सोरेन हरमू स्थित झामुमो के कार्यालय पहुंचीं. उन्होंने वहां धुर्वा के शहीद मैदान में 21 अप्रैल को आयोजित होने वाली इंडिया गठबंधन की महारैली को लेकर जिला स्तर के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं से मुलाकात की. उन्होंने कार्यकर्ताओं से महारैली में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने को कहा.

पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन

पता चला है कि कल्पना सोरेन के नेतृत्व में हुई झामुमो की बैठक में सात जिलों रांची, गुमला, खूंटी, लोहरदगा, चतरा, सिमडेगा और लातेहार के जिलाध्यक्ष पहुंचे थे.

राजनीतिक सफर की शुरूआत गांडेय से करेंगी कल्पना

इंडिया गठबंधन की 21 अप्रैल को होने वाली रैली के बारे में झामुमो के महासचिव सुप्रियो भट्टाचार्य ने कहा कि उस महारैली में इंडिया गठबंधन के तमाम राष्ट्रीय स्तर के नेताओं को बुलाया जायेगा. उन्होंने कहा कि गांडेय विधानसभा सीट से इस बार कल्पना सोरेन की उम्मीदवारी पक्की हुई है। वह गांडेय से अपने राजनीतिक सफर की शुरूआत करेंगी.

यह भी पढ़िए: लोकसभा चुनाव—2024 से पहले झारखंड में I.N.D.I.A. गठबंधन ने भाजपा को टक्कर देने के लिए बड़ा दांव चला



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital