खेल

IPL Sign Language Commentary: अगर सुन नहीं सकते तो भी आईपीएल का मजा नहीं होगा किरकिरा, हाथों के साइन से समझ सकेंगे कमेंट्री

IPL Sign Language Commentary: क्रिकेट के मैदान पर जब भी कोई दिग्गज खिलाड़ी की एंट्री होती है तो स्टैंड्स में बैठे फैंस उनके नाम की हुटिंग करते हैं. खिलाड़ी जब बाउंड्री लगाते हैं तो दर्शन शोर के साथ जश्न मनाता है. वहीं जब कोई खिलाड़ी आउट होते हैं तो कुछ देर के लिए मैदान में सन्नाटा पसर जाता है. जो लोग सुन सकते हैं वो टेलिवीजन पर मैच देखते हैं और अपने कानों से सुनते भी हैं और क्रिकेट का लुफ्त उठाते हैं. लेकिन बधिर (Deaf) लोगों के साथ ऐसा कुछ नहीं होता है. वे न तो मैदान में उठने वाले शोर को सुन पाते हैं और न ही कमेंट्री का लुफ्त उठा पाते हैं.

बधिर क्रिकेट प्रेमी उठाएंगे आईपीएल का लुफ्त

बधिर क्रिकेट प्रेमी काफी समय से क्रिकेट देखने के एक पक्ष से दूर रहे हैं, लेकिन स्टार स्पोर्ट्स ने उनकी समस्या को दूर करने की कोशिश की है. आईपीएल 2024 सीजन में स्टार स्पोर्ट्स ने इंडियन साइनिंग हैंड्स (ISH) नामक संस्था से हाथ मिलाया है. यह संगठन मुंबई की एक ब्रॉडकास्टिंग कंपनी है. इस संस्था से हाथ मिलाने के बाद अब आईपीएल की लाइव स्ट्रीमिंग साइन लैंग्वेज में भी प्रसारित होगी.

ये भी पढ़ें- 

SRH vs CSK: चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ अभिषेक शर्मा ने खेली विस्फोटक पारी, 12 गेंदों में ठोक डाले 37 रन

IPL 2024, SRH vs CSK: सनराइजर्स हैदराबाद ने दर्ज की सीजन की दूसरी जीत, सीएसके को 6 विकेट से हराया

-भारत एक्सप्रेस

Vikash Jha

Recent Posts

पीएम मोदी और बेंजामिन नेतन्याहू के बीच फोन पर वार्ता: पश्चिम एशिया में शांति बहाली पर जोर, इजरायल के स्वतंत्रता दिवस का मिला निमंत्रण

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इजराइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू के बीच टेलीफोन पर द्विपक्षीय संबंधों…

14 minutes ago

इंडिया आईटीएमई 2026: ग्रेटर नोएडा में जुटेगा दुनिया का टेक्सटाइल जगत, 40 से ज्यादा देशों की होगी भागीदारी

India ITME 2026: इंडिया आईटीएमई 2026 इस दिसंबर ग्रेटर नोएडा में आयोजित होने जा रहा…

29 minutes ago

AIIMS में क्यों भर्ती करना पड़ा केजरीवाल का कटआउट? भरे मंच से अमित शाह ने सबको बताया

Amit Shah targets Arvind Kejriwal: द्वारका में 8,941 करोड़ रुपये के यमुना प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन…

47 minutes ago

कार है या हथियारों का घर? खरगोन में मिले इतने हथियार कि चकरा जाएगा दिमाग

Khargone Illegal Weapons: खरगोन पुलिस ने कसरावद रोड पर कार से 14 अवैध देसी पिस्टल…

1 hour ago