देश

मेयर चुनाव से पहले AAP को लगा झटका, BJP की कौसर जहां बनीं दिल्ली हज कमेटी की अध्यक्ष

Delhi Haj Committee: बीजेपी की नेता कौसर को गुरुवार को दिल्ली हज समिति का अध्यक्ष चुन लिया गया. बीजेपी नेता की इस जीत को आम आदमी पार्टी के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है. इस जीत को भगवा दल की मुस्लिम महिलाओं के सशक्तिकरण की ओर बढ़े एक और कदम के तौर पर देखा जा रहा है. कौसर जहां दूसरी महिला हैं जो दिल्ली हज समिति की अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं. इससे पहले कांग्रेस नेता ताजदार बाबर यह पद हासिल करने वाली पहली महिला थीं।

वहीं बीजेपी की इस जीत पर आम आदमी पार्टी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस और भाजपा की ‘मिलीभगत’ की वजह से भगवा पार्टी की उम्मीदवार कौसर जहां दिल्ली हज समिति अध्यक्ष का चुनाव जीतने में सफल हुईं हैं. दिल्ली सचिवालय में हुए मतदान में समिति के पांच में से तीन सदस्यों ने जहां के समर्थन में मत दिया. समिति के सदस्यों में भाजपा सांसद गौतम गंभीर, आप विधायक अब्दुल रहमान और हाजी युनूस, कांग्रेस पार्षद नाजिया दानिश, मुस्लिम मालों के विशेषज्ञ मोहम्मद साद और मुस्लिम स्वयं सेवक संगठनों की ओर से जहां सदस्य हैं. जबकि, दानिश मतदान से अनुपस्थित रहीं.

कौसर जहां को तीन वोट मिले

भाजपा की कौसर जहां को तीन वोट मिले जिनमें गंभीर, साद और जहां का अपना मत शामिल है. वहीं इस जीत के बाद उन्होंने दिल्ली प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेव से पार्टी कार्यालय में जाकर मुलाकात की. उन्होंने कहा कि वह काम करने के लिए दिल्ली हज समिति की अध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं और आप को राजनीति में शामिल नहीं होना चाहिए.

ये भी पढ़ें: Ramcharitmanas: रामचरितमानस की एक और चौपाई को लेकर विवाद, कुम्हार समाज ने उठाई ये मांग, सपा दफ्तर के बाहर लगा पोस्टर

कौसर जहां की जीत पर वीरेंद्र सचदेव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कौसर जहां की जीत दिखाती है कि पार्टी के प्रति मुस्लिमों का विश्वास और आस्था बढ़ रही है. उन्होंने ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली हज कमेटी के अध्यक्ष पद पर भाजपा उम्मीदवार कौसर जहां की जीत मुस्लिम समाज में हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की लोकप्रियता और स्वीकारिता की जीत है. भाजपा समाज के सभी वर्गों को आगे ले जाने का काम कर रही है. इस जीत पर कौसर जहां और हज कमेटी को शुभकामनाएं.’’

-भारत एक्सप्रेस

कमल तिवारी

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

6 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

7 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

7 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

7 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

8 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

8 hours ago