खेल

IND VS AUS 2nd Test: भारतीय बैटिंग की बैक बोन है ये बल्लेबाज, दिल्ली में 100वां टेस्ट खेल इतिहास रचेंगे Cheteshwar Pujara

Cheteshwar Pujara IND VS AUS 2nd Test: ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ नागपुर में सीरीज का पहला टेस्ट जीतकर टीम इंडिया ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है. अब फैंस की निगाहें शुक्रवार से दिल्ली में शुरू होने वाले दूसरे मुकाबले पर है. बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज का ये दूसरा मैच न केवल टीम इंडिया बल्कि टॉप ऑर्डर बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा के लिए भी बेहद खास है. जहां एत करफ टीम इंडिया वर्ल्ड नंबर-1 रैंकिग से बस एक जीत दूर है तो वहीं चेतेश्वर पुजारा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दिल्ली में अपना 100वां टेस्ट मैच खेलेंगे.

भारतीय बैटिंग की बैक बोन है ये बल्लेबाज

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में शुक्रवार सुबह 9:30 बजे से ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच सीरीज का दूसरा टेस्ट खेला जाएगा. यह मैच टीम इंडिया की बल्लेबाजी की रीड की हड्डी कहे जाने वाले वाले चेतेश्वर पुजारा के लिए खास होगा, क्योंकि इस मैदान पर पुजारा अपने करियर का 100वां टेस्ट खेलेंगे. वे 100 टेस्ट खेलने वाले 13वें भारतीय खिलाड़ी बनेंगे.

भारत के लिए 100 मैच खेलने वाले खिलाड़ी

-सुनील गावस्कर
-दिलीप वेंगसरकर
-कपिल देव
-सचिन तेंदुलकर
-अनिल कुंबले
-राहुल द्रविड़
-वीवीएस लक्ष्मण
-सौरव गांगुली
-विरेंद्र सहवाग
-हरभजन सिंह
-ईशांत शर्मा
-विराट कोहली

ये भी पढ़ें: VIDEO: सेल्फी को लेकर शुरू हुआ विवाद, Prithvi Shaw के साथ हाथापाई करने वाली ब्लॉगर सपना गिल गिरफ्तार

इस लिस्ट में अब 13वां नाम चेतेश्वर पुजारा का आने वाला है. वह अपना 100वां टेस्ट मैच दिल्ली में खेलने वाले हैं.

बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी सीरीज के दूसरे मैच में अपना 100वां टेस्ट खेलने से पहले शीर्ष क्रम के बल्लेबाज चेतेश्वर पुजारा ने खुलासा किया कि उनका अगला लक्ष्य भारत को विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप (डब्ल्यूटीसी) फाइनल जीतने में मदद करना है. पुजारा ने कहा, अभी और भी बहुत कुछ हासिल करना है. मैं निश्चित रूप से इस सौवें टेस्ट मैच को खेलने के लिए उत्साहित हूं.

अब देखिए पॉसिबल प्लेइंग-11

IND: रोहित शर्मा (C), शुभमन गिल/केएल राहुल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रवींद्र जडेजा, केएस भरत (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, अक्षर पटेल, मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज

AUS: पैट कमिंस (C), डेविड वॉर्नर, उस्मान ख्वाजा, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, पीटर हैंड्सकम्ब, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), मिचेल स्टार्क, नाथन लायन और टॉड मर्फी

Amit Kumar Jha

Recent Posts

96 रन बनाकर भी पाकिस्तान को नहीं जिता सके हसन नवाज, बोले- ‘आज भी है उसका दर्द’

एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…

5 hours ago

दिवाली पर सजेगा कार बाजार: Hyundai Bayon और Renault Duster Hybrid की धमाकेदार एंट्री, जानें फीचर्स

दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…

6 hours ago

हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का निधन, 20 दिन तक अस्पताल में चली जिंदगी की जंग

Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…

6 hours ago

यूपी चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने बढ़ाई रफ्तार, राम विलास पासवान की पुण्यतिथि पर लखनऊ में दिखाएगी ताकत

UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…

6 hours ago

बुंदेलखंड में चीतों की दहाड़! सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में छोड़े गए दो चीते, वन्य पर्यटन को मिलेगा नया पंख

MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…

7 hours ago

सरकार के प्रमुख के रूप में 25 साल पूरे होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने आडवाणी से लिया आशीर्वाद, कहा- उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने सार्वजनिक जीवन में सरकार के प्रमुख के रूप में लगातार…

7 hours ago