होली के रंग कैसे छुड़ाएं? आसान और असरदार 10 तरीके
रोली तिवारी मिश्रा और ऋचा सिंह (फोटो ट्विटर)
SP expelled Richa Singh: वरिष्ठ नेता स्वामी प्रसाद मौर्य द्वारा रामचरितमानस पर उठाए गए सवाल के खिलाफ बोलने पर समाजवादी पार्टी ने अपने दो नेताओं को पार्टी से निष्कासित कर दिया है. सपा पार्टी के ट्विटर हैंडल से इसकी जानकारी दी गई. ट्वीट में लिखा- सपा नेत्री रही रोली तिवारी मिश्रा और ऋचा सिंह को समाजवादी पार्टी से निष्कासित किया जाता है. बता दें स्वामी प्रसाद मौर्य के बयान के बाद दोनों युवा नेत्री ने रामचरितमानस पर बयान देने का विरोध किया था. ऋचा सिंह ने प्रयागराज से 2022 का विधानसभा चुनाव सपा के टिकट पर लड़ा था. हालांकि, वो बीजेपी के सिद्धार्थनाथ सिंह से चुनाव हार गई थीं.
समाजवादी पार्टी की नेता डॉ रोली तिवारी मिश्रा का भी बयान सामने आया है. रोली तिवारी मिश्रा ने कहा है कि उनपर भी जानलेवा हमला हो सकता है. इसी के साथ उन्होंने स्वामी प्रसाद मौर्य का बिना नाम लिए उनपर निशाना साधा और कहा कि सनातन द्रोहियों द्वारा महंत राजू दास पर हमला किया गया है. वहीं सपा पार्टी की नेता डॉ रोली तिवारी मिश्रा ने ट्वीट किया, “कल श्रीहनुमान गढ़ी मंदिर महंत श्री राजू दासजी महाराज ने मुझे ‘श्रीरामचरितमानस सम्मान यात्रा’ के लिए आशीर्वाद दिया. आज लखनऊ के ताज होटल में सनातन द्रोहियों द्वारा उन पर हमला हो गया”.
Pitru Paksha Panchang: 8 अक्टूबर 2026, गुरुवार को पितृ पक्ष के अंतर्गत आश्विन मास की…
एशियन गेम्स फाइनल में भारत से मिली 19 रनों की हार पर पाकिस्तानी बल्लेबाज हसन…
दिवाली से पहले भारतीय कार बाजार में हुंडई Bayon और रेनॉ Duster Hybrid की एंट्री…
Hemant Soren Mother Death: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन का 78…
UP Assembly Election 2027: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव से पहले लोजपा (राम विलास) ने अपनी…
MP News: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सागर के रानी दुर्गावती टाइगर रिजर्व में दो…