देश

यूपी में पिछड़ों को साधने के लिए भाजपा का प्लान तैयार, भाजपा ओबीसी मोर्चा निकालेगी बाइक रैली

Lucknow: यूपी में 80 सीटों को जीतने का लक्ष्य लेकर चल रही भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा बड़ा अभियान छेड़ने जा रहा है. भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर 17 सितम्बर को हर जिले मेँ बाइक रैली निकालेगी, इस बाइक रैली के माध्यम से पिछड़ा वर्ग को साधने की तैयारी है. घोसी उपचुनाव मेँ पिछड़ा वर्ग के वोट के बिखराव के बाद भाजपा ने यह बड़ी रणनीति बनाई है.

भाजपा प्रदेश कार्यालय पर बीजेपी पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष और मंत्री नरेंद्र कश्यप ने बताया कि बाइक रैली में बड़ी संख्या मेँ लोग शामिल होंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपलब्धियों का बखान करेंगे. उन्होंने बताया कि 24 सितम्बर से सोशल मीडिया कार्यशाला शुरू किया जायेगा, जिसमे 20 हजार वालंटियर तैयार किये जायेंगे. जिसका काम होगा कि वह पिछड़ा वर्ग के लोगों तक भाजपा और प्रधानमंत्री का संदेश पहुचायेंगे. उन्होंने कहा कि 24 सितम्बर को लखनऊ मेँ कार्यशाला का आयोजन होगा जिसमे वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. इसके बाद हर जिले मेँ सोशल मीडिया कार्यशाला किया जायेगा.

इसे भी पढ़ें: MP Election 2023: चुनाव से पहले बीजेपी को एक और बड़ा झटका, 2 बार के विधायक ने थामा कांग्रेस का दामन

प्रयागराज में होगा पिछड़ा वर्ग का महाकुम्भ

इस वर्ष नवम्बर माह में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा प्रयागराज में महाकुम्भ का आयोजन करने जा रहा है. इस महाकुम्भ के लिए केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का समय मांगा गया है. भाजपा प्रदेश कार्यालय ने भाजपा ओबीसी मोर्चा की बैठक मेँ इसकी रुपरेखा पर चर्चा हुई है. भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नरेंद्र कश्यप ने बताया की इस सम्मेलन मेँ बड़ी संख्या मेँ ओबीसी वर्ग के लोग शामिल होंगे. आज भी ओबीसी भाजपा के साथ है. सपा मुखिया अखिलेश यादव का भ्रामक प्रचार पर जनता साथ नहीं देने वाली है.

Awanish Kumar

Recent Posts

आज पितृ पक्ष में चतुर्थी श्राद्ध, पंचांग से समझें पूजा-पाठ और श्राद्ध का सही समय

Pitru Paksha Panchang: 30 सितंबर 2026, बुधवार को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी…

18 minutes ago

पितृ पक्ष 2026: आज है चतुर्थी श्राद्ध, जानें विधि, नियम और विशेष धार्मिक महत्व

Pitru Paksha 2026: 30 सितंबर (बुधवार) को चतुर्थी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा. सनातन परंपरा…

4 hours ago

एशियाई खेल: पीएम मोदी ने महिला 4×400 मीटर रिले टीम को दी ऐतिहासिक स्वर्ण पदक की बधाई

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एशियाई खेलों में महिला 4x400m रिले टीम (किरण, पूवम्मा, प्राची और…

7 hours ago

पूर्वांचल के किंगमेकर: ओम प्रकाश राजभर ने उप-जाति की पहचान को कैसे बनाया राजनीतिक पूंजी

पूर्वांचल की राजनीति में ओम प्रकाश राजभर एक ऐसा नाम हैं, जिन्होंने अपनी उप-जाति की…

7 hours ago

न सांसद, न विधायक फिर भी राजनीति के अमर योद्धा, जानिए क्यों आज भी प्रासंगिक हैं पंडित दीनदयाल उपाध्याय?

पंडित दीनदयाल उपाध्याय न सांसद बने न विधायक, लेकिन सिद्धांतों और मूल्यों की राजनीति के…

8 hours ago

दिल्ली-NCR में लागू हुआ नया GRAP, AQI के हिसाब से लगेंगी 4 लेवल की पाबंदियां, खराब हवा में बढ़ेगी पार्किंग फीस

Delhi GRAP New Rules: दिल्ली-एनसीआर में वायु प्रदूषण को लेकर CAQM ने 29 सितंबर 2026…

8 hours ago