सांकेतिक तस्वीर
BJP Meeting: देश में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारियों में जोर-शोर के साथ जुड़ी हुई हैं. इसी कड़ी में बीजेपी का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन आज (17 फरवरी) से शुरू हो रहा है. ये अधिवेशन 17 और 18 फरवरी, दो दिन चलेगा. दिल्ली में होने वाली इस महाबैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन होगा और उसकी रणनीतियों के साथ ही आगे का रोडमैप तैयार किया जाएगा. इस बैठक में दो प्रस्ताव भी लाए जाने की उम्मीद की जा रही है.
राष्ट्रीय अधिवेशन में लाए जाने वाले दो प्रस्तावों में पहला विकसित भारत: मोदी की गारंटी से जुड़ा हो सकता है, जबकि दूसरा राम मंदिर से जुड़ा होने के कयास लगाए जा रहे हैं.
मिली जानकारी के अनुसार, इस अधिवेशन में पीएम मोदी भी शामिल होंगे. पीएम मोदी समापन के दिन सुबह भारत मंडपम में पहुंचेंगे. जहां पर मोदी सरकार की विकास यात्रा पर लगाई प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे. इस प्रदर्शनी में मोदी सरकार के पिछले 10 सालों की विकास यात्रा का जिक्र किया जाएगा. बीजेपी नेता भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि पीएम मोदी का इस अधिवेशन के जरिए मार्गदर्शन मिलेगा. उनकी गाइडेंस में पार्टी 100 प्रतिशत सीटें जीतेगी.
बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बताया कि लोकसभा चुनाव में एनडीए 400 से ज्यादा सीटों को जीतने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है. इसी के मद्देनजर दिल्ली में दो दिवसीय अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें देशभर से पार्टी के पदाधिकारी शामिल होंगे. पहले दिन फर्स्ट हॉफ में डेलिगेट्स की बैठक होगी, जिसमें पीएम मोदी भी शामिल हो सकते हैं.
रविशंकर प्रसाद ने आगे बताया कि “”राष्ट्रीय अधिवेशन की बैठक दोपहर 3 बजे के बाद होगी. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का उद्घाटन भाषण होगा और पीएम मोदी इसका समापन भाषण देंगे. साथ ही 20247 तक विकसित भारत का ब्लूप्रिंट के साथ एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी.”
-भारत एक्सप्रेस
प्रो. (डॉ.) शाहिद अख़्तर ने कहा— “शिक्षा से सशक्तिकरण, संवाद से एकता और समरसता से…
उत्तर प्रदेश में बीजेपी ने संगठनात्मक मजबूती के लिए एससी मोर्चा के 95 जिला अध्यक्षों…
अंडमान-निकोबार की राजधानी श्री विजयपुरम के ITF मैदान में प्रथम डांडिया महोत्सव आयोजित हुआ. उपराज्यपाल…
अंडमान-निकोबार के श्री विजयपुरम में उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा ने इंडियन ऑयल के नए बार्ज…
Amitabh Bachchan 84th Birthday: अमिताभ बच्चन 84 वर्ष के हुए. एक्स (ट्विटर) पर पोस्ट की…
Riyadh Airport Attack: सऊदी अरब के रियाद स्थित किंग खालिद एयरपोर्ट पर भीषण हमला हुआ.…