Bharat Express DD Free Dish
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital
Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital

Lok Sabha 2024: आज से दो दिनों तक दिल्ली में BJP के दिग्गजों का जमावड़ा, राष्ट्रीय अधिवेशन में तैयार होगा लोकसभा चुनाव का रोडमैप

BJP Meeting: देश में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारियों में जोर-शोर के साथ जुड़ी हुई हैं.

BJP

सांकेतिक तस्वीर

BJP Meeting: देश में होने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां तैयारियों में जोर-शोर के साथ जुड़ी हुई हैं. इसी कड़ी में बीजेपी का दो दिवसीय राष्ट्रीय अधिवेशन आज (17 फरवरी) से शुरू हो रहा है. ये अधिवेशन 17 और 18 फरवरी, दो दिन चलेगा. दिल्ली में होने वाली इस महाबैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर मंथन होगा और उसकी रणनीतियों के साथ ही आगे का रोडमैप तैयार किया जाएगा. इस बैठक में दो प्रस्ताव भी लाए जाने की उम्मीद की जा रही है.

लाए जा सकते हैं दो प्रस्ताव

राष्ट्रीय अधिवेशन में लाए जाने वाले दो प्रस्तावों में पहला विकसित भारत: मोदी की गारंटी से जुड़ा हो सकता है, जबकि दूसरा राम मंदिर से जुड़ा होने के कयास लगाए जा रहे हैं.

बैठक में शामिल होंगे पीएम मोदी

मिली जानकारी के अनुसार, इस अधिवेशन में पीएम मोदी भी शामिल होंगे. पीएम मोदी समापन के दिन सुबह भारत मंडपम में पहुंचेंगे. जहां पर मोदी सरकार की विकास यात्रा पर लगाई प्रदर्शनी का अवलोकन भी करेंगे. इस प्रदर्शनी में मोदी सरकार के पिछले 10 सालों की विकास यात्रा का जिक्र किया जाएगा. बीजेपी नेता भूपेंद्र चौधरी ने बताया कि पीएम मोदी का इस अधिवेशन के जरिए मार्गदर्शन मिलेगा. उनकी गाइडेंस में पार्टी 100 प्रतिशत सीटें जीतेगी.

400 सीट जीतने का लक्ष्य

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने बताया कि लोकसभा चुनाव में एनडीए 400 से ज्यादा सीटों को जीतने का लक्ष्य लेकर आगे बढ़ रही है. इसी के मद्देनजर दिल्ली में दो दिवसीय अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है. जिसमें देशभर से पार्टी के पदाधिकारी शामिल होंगे. पहले दिन फर्स्ट हॉफ में डेलिगेट्स की बैठक होगी, जिसमें पीएम मोदी भी शामिल हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें- Delhi Liquor Case: वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कोर्ट में पेश हुए केजरीवाल, कहा- “मैं फिजिकली आना चाहता था मगर…” कोर्ट ने तय की ये तारीख

आज से शुरू होगी बैठक

रविशंकर प्रसाद ने आगे बताया कि “”राष्ट्रीय अधिवेशन की बैठक दोपहर 3 बजे के बाद होगी. बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का उद्घाटन भाषण होगा और पीएम मोदी इसका समापन भाषण देंगे. साथ ही 20247 तक विकसित भारत का ब्लूप्रिंट के साथ एक प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी.”

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Uttar Pradesh Police Mission Shakti Digital