केंद्रों में प्रवेश करते परीक्षार्थी
UP Police Recruitment Exam: पूरे प्रदेश के तमाम केंद्रों पर आज यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. परीक्षा में बड़ी संख्या में युवक और युवतियों ने फार्म भरे हैं. इसी वजह से परीक्षा का आयोजन दो दिन यानी 17-18 फरवरी को किया जा रहा है. इस परीक्षा के निर्धारित 35 केंद्रों पर लगभग 76000 परीक्षार्थी पंजीकृत हैं. परीक्षा की निगरानी के लिए चप्पे-चप्पे पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और परीक्षा केंद्रों पर पहली बार जैमर भी लगाए गए हैं. इसी के साथ ही सुरक्षा के कड़े बंदोबस्त भी किए गए हैं. गहन चेकिंग के बाद परीक्षार्थियों को केंद्रों के अंदर प्रवेश दिया जा रहा है. परीक्षा केंद्रों से लेकर मुख्य मार्गों पर पुलिस बल तैनात किया गया है. ताकि परीक्षार्थियों को किसी भी तरह की समस्या का सामना न करना पड़े.
परीक्षा के सम्बंध में नोडल अधिकारी राघवेंद्र कुमार मिश्र ने मीडिया को बताया कि मेरठ में 35 परीक्षा केंद्रों को 14 सेक्टरों में बाटा गया है दोनों दिन दो पालियों में यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है. पहली पाली की परीक्षा सुबह 10 बजे से 12 बजे और दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर तीन बजे से पांच बजे तक चलेगी. उन्होंने बताया कि, आज पहली पाली में 19000 तो दूसरी पाली में 20000 अभ्यर्थी शामिल होंगे. तो वहीं 18 फरवरी को पहली पाली में 18000 और दूसरी पाली में 19000 अभ्यर्थी पंजीकृत हैं. परीक्षा के दौरान स्टेटिक मजिस्ट्रेट तैनात रहेंगे जो अपने-अपने क्षेत्र की हर स्थिति पर नजर रखेंगे. तो वहीं लखनऊ में 133 केंद्रों पर परीक्षा का आयोजन किया जा रहा है, जिसके लिए दो लाख 75 हजार अभ्यर्थी पंजीकृत हैं.
ये भी पढ़ें-UP Politics: “कोई हटकर तो कोई सटकर…” जयंत को लेकर ओम प्रकाश राजभर ने किया बड़ा दावा, अखिलेश की बढ़ाई चिंता
बता दें कि यह परीक्षा 60244 सिपाही के पदों पर भर्ती के लिए आयोजित की जा रही है. पूरे प्रदेश में इसमें 48 लाख 17 हजार 441 अभ्यर्थी शामिल हो रहे हैं, जिसमें से 15 लाख 48 हजार 969 महिला अभ्यर्थी शामिल हो रही हैं और 6 लाख से अधिक अभ्यर्थी अन्य राज्यों से शामिल होने के लिए परीक्षा में आ रहे हैं. बता दें कि 17 और 18 फरवरी को होने वाली परीक्षा में प्रत्येक शिफ्ट में 12 लाख 4 हजार 360 अभ्यर्थी शामिन होंगे. इस परीक्षा के लिए प्रदेश के 75 जिलों में 2385 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. तो इसी के साथ ही नकल पर नकेल कसने के लिए प्रदेश भर के हर केंद्र पर भारी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. बता दें कि झांसी जिले में करीब 86 हजार अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं. वहीं सहारनपुर में 47 केंद्र बनाए गए हैं और यहां करीब 90 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए पंजीकृत हुए हैं. तो वहीं कानपुर जिले में 110 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. यहां पर 225000 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे तो वहीं यहां पर बिहार से भी परीक्षा देने के लिए अभ्यर्थी पहुंचे हैं. जौनपुर में 52 केंद्रों पर 1 लाख 5 हजार अभ्यर्थी परीक्षा देने के लिए पंजीकृत हैं. तो वहीं बता दें कि परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों की फोटो खींचकर और प्रवेश पत्र पर मिले बारकोड को स्कैन करने के बाद ही प्रवेश दिया जा रहा है. सुबह की पाली 10 बजे से 12 बजे तक है तो वहीं दूसरी पाली का परीक्षा 3 से 5 बजे तक है. परीक्षा केंद्रों पर सुबह 8 बजे से ही अभ्यर्थी इकठ्ठा होने लगे थे.
-भारत एक्सप्रेस
Chinmaya Mission: पीएम नरेंद्र मोदी ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में चिन्मय अमृत महोत्सव…
Amit Shah Tribute: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने देश के पूर्व उपराष्ट्रपति और भाजपा…
Chandigarh News: चंडीगढ़ में आयोजित सात दिवसीय श्री भागवत कथा के समापन पर पंजाबी गायक…
WhatsApp SIM Binding Rule: केंद्र सरकार ने साइबर धोखाधड़ी और मोबाइल नंबरों के दुरुपयोग को…
Mumbai mayor bomb threat: मुंबई की मेयर रितु तावड़े को एक धमकी भरा ईमेल मिला…
Jabalpur News: छिंदवाड़ा से कटनी जा रहे टमाटर से लदे पिकअप वाहन को जबलपुर में…