BJP's Vidhan Sabha March: पटना में BJP का 'विधानसभा मार्च', पुलिस ने किया लाठीचार्ज
BJP’s Vidhan Sabha March: बिहार की राजधानी पटना में बीजेपी नेता और विधायकों ने नीतीश सरकार के खिलाफ विधानसभा मार्च निकाला. यह मार्च राजधानी के गांधी मैदान से विधानसभा के लिए निकाला गया. इस दौरान पूर्व विधानसभा व नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा समेत कई बीजेपी विधायक व कार्यकर्ता मौजूद रहे. मार्च के दौरान पुलिस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच कहासुनी की खबर आई. न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, भीड़ को तीतर-बितर करने के लिए पुलिस ने बीजेपी नेताओं और प्रदर्शन कर रहे कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया. इसके साथ ही उनपर वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया. बताया गया कि बिहार में नीतीश सरकार के नीतियों और प्रदेश में शिक्षकों की नियुक्ति का मुद्दा उठाकर बीजेपी प्रदर्शन कर रही थी.
बिहार की राजधानी पटना में आज भारी बवाल देखा गया. बीजेपी नेताओं और कार्यकर्ताओं पर लाठीचार्ज किया गया. यहां बीजेपी ने नीतीश सरकार के खिलाफ विधानसभा मार्च निकाला. इसको लेकर शहर के गांधी मैदान में एक बड़ी रैली भी हुई. बीजेपी की यह रैली सीएम नीतीश के नीतियों और राज्य सरकार के द्वारा बिहार में शिक्षकों की नियुक्ती के मुद्दे को लेकर थी. रैली को संबोधित करते हुए बीजेपी नेताओं ने प्रदेश की नीतीश सरकार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव पर जमकर निशाना साधा.
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे ने भी जनसभा को संबोधित किया. ट्विटर पर इस मार्च की तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने लिखा,”बिहार में अपराधी लगातार हत्या, लूट, व अपहरण जैसे संगीन वारदातों को अंजाम दे रहे हैं. हक मांगने पर लाठीचार्ज हो रहा है.” केंद्रीय मंत्री ने आगे लिखा,”2005 के पहले का इतिहास फिर से दोहराया जा रहा है. नीतीश जी, सिंहासन खाली करो, जनता आती है.”
ये भी पढ़ें- राजधानी दिल्ली में ‘जल प्रलय’! CM केजरीवाल के ऑफिस व आवास तक पहुंचा बाढ़ का पानी, एक शख्स की मौत
पटना की सड़क पर बीजेपी विधानसभा मार्च निकाल कर अपना विरोध जता रही थी. तभी वहां पुलिसकर्मियों ने उनपर लाठीचार्ज कर दिया. पुलिस वालों की कार्रवाई में बीजेपी के कई कार्यकर्ताओं के जख्मी होने की भी खबर है. इस दौरान बीजेपी नेताओं पर वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया. वहीं, विधानसभा में दो बीजेपी विधायकों को शिक्षकों की नियुक्ति का मामला उठाने पर मार्शलों के द्वारा टांग कर बाहर कर दिया गया. इस पर बीजेपी विधायक शैलेन्द्र कुमार ने कहा,”हम अपनी बात रख रहे थे. अध्यक्ष जी ने मर्यादा को तार-तार किया. हम भी सत्ता पक्ष में थे लेकिन हमने कभी ऐसा नहीं किया. मेरे पैर पर लात रखा गया, मुझे चोट आई है.” वहीं, विधायकों को विधानसभा से आउट किए जाने पर बीजेपी ने विधानसभा के बाहर विरोध प्रदर्शन किया.
-भारत एक्सप्रेस
ACS Sanjay Dubey On MP Urban Body Scam: वायरल वीडियो पर नगरीय प्रशासन विभाग के…
उत्तर प्रदेश में गाजियाबाद के सनसिटी में ‘जाणता राजा’ के महामंचन को देखने हजारों लोग…
BSF Seized Pakistani Fishermen Boat: गुजरात के कच्छ में सर क्रीक इलाके से BSF ने…
अदाणी एयरपोर्ट्स और एयर इंडिया ग्रुप ने बड़ा फैसला लिया है. दिसंबर 2026 से नवी…
हरिद्वार में आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि महाराज की सावन के बाद अब नवरात्र के…
अदाणी एयरपोर्ट्स और इंडिगो ने बड़ा ऐलान किया है. फरवरी 2027 से नवी मुंबई एयरपोर्ट…