देश

ग्रेटर नोएडा में मोबाइल का कैमरा बनाने वाली क्यूटेक फैक्ट्री में ब्लास्ट, दो श्रमिक गंभीर रूप से घायल

ग्रेटर नोएडा में मोबाइल का कैमरा बनाने वाली एक कंपनी के फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया जिसमें 2 श्रमिक गंभीर रूप से घायल हो गए. उन्हें पास के अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनका इलाज चल रहा है. दोनों श्रमिक फैक्ट्री में कार्य करने के दौरान ओवन में कैमरे की टेस्टिंग कर रहे थे. तभी एक ओवन का गेट खुला रह गया. गेट पूरी तरह से बंद नहीं होने की वजह से अधिक गर्म होने पर तेज आवाज में ब्लास्ट हुआ.

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक ग्रेटर नोएडा के ईकोटेक वन कोतवाली क्षेत्र स्थित क्यूटेक फैक्ट्री में बुधवार को ओवन फटने से ब्लास्ट हो गया. इस हादसे में दो श्रमिक हरीश और चंद्र प्रकाश घायल हो गए. क्यूटेक चीन की फैक्ट्री है. इसमें ओप्पो और वीवो के मोबाइल के कैमरे बनाए जाते हैं. कैमरे बनने के बाद उनको ओवन में रखकर टेस्टिंग की जाती है कि कैमरे अधिकतम कितनी गर्मी बर्दाश्त कर सकते हैं.

ये भी पढ़ेंः- अमेरिकी NSA जेक सुलिवन ने पीएम मोदी से की मुलाकात, कई मुद्दों को लेकर हुई चर्चा, बोले- प्रधानमंत्री के स्वागत के लिए उत्सुक हैं बाइडेन

जानकारी के मुताबिक फैक्ट्री में करीब 100 से अधिक ओवन लगे हुए हैं. दोनों श्रमिक फैक्ट्री में कार्य करने के दौरान ओवन में कैमरे की टेस्टिंग कर रहे थे तभी एक ओवन का गेट खुला रह गया. गेट पूरी तरह से बंद नहीं होने की वजह से अधिक गर्म होने पर तेज आवाज में ब्लास्ट हुआ और दोनों श्रमिक उसकी चपेट में आ गए.

घायल अवस्था में दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

– भारत एक्सप्रेस

Satwik Sharma

Recent Posts

‘मुझे पति से बचा लो…’, पहले दिया तीन तलाक, फिर देवरों से कराया हलाला

अलीगढ़ में तीन तलाक के बाद महिला से दो देवरों द्वारा जबरन हलाला कराने का…

2 hours ago

सुप्रीम कोर्ट में प्रमोट हुए जज तो इन तीन बड़े हाईकोर्ट्स में बदले गए कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश, देखिए पूरी लिस्ट

केंद्र सरकार ने 5 अक्टूबर 2026 को दिल्ली, गुजरात और तेलंगाना हाईकोर्ट में कार्यवाहक मुख्य…

3 hours ago

20 रुपये में इतने कम मोमोज? छात्र के सवाल पूछते ही ठेलेवाले ने चेहरे पर फेंका खोलता तेल

ग्वालियर में 20 रुपये के मोमोज की संख्या कम होने पर सवाल पूछना एक छात्र…

3 hours ago

नवी मुंबई एयरपोर्ट से अब सफर होगा बेहद आसान, अडानी ग्रुप ने शुरू कीं ई-शिवाई बसें

नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर विंटर शेड्यूल से पहले सस्ती बसों, ऐप टैक्सियों और फ्री…

4 hours ago

उमेश पाल हत्याकांड: UP पुलिस की रिमांड से बचा इनामी अरमान बिहारी, वापस गया बिहार जेल

उमेश पाल ट्रिपल मर्डर केस के 5 लाख के इनामी आरोपी अरमान बिहारी को प्रयागराज…

4 hours ago

जब पीएम मोदी ने स्विस राष्ट्रपति को दिया ‘देसी चीज़’ और कश्मीरी कला का अनूठा तोहफा, जानिए क्या है खास?

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गाइ परमेलिन को भारत की समृद्ध विरासत और…

5 hours ago