देश

Gyanvapi Case: व्यास जी के तहखाने का रिसीवर नियुक्त, DM को सौंपी गई बड़ी जिम्मेदारी, 25 को होगी सुनवाई, कोर्ट ने द‍िए ये न‍िर्देश

Gyanvapi Case: वाराणसी ज्ञानवापी मामले में बड़ा अपडेट सामने आ रहा है. पं. सोमनाथ व्यास के नाती शैलेंद्र कुमार पाठक व्यास की ओर से की गई मांग के बाद बुधवार को कोर्ट ने वाराणसी जिलाधिकारी (DM) को ज्ञानवापी परिसर स्थित व्यास जी का तहखाने का रिसीवर नियुक्त कर दिया है. यह फैसला जिला जज डा. अजय कृष्ण विश्वेश ने किया है. उन्होंने मुकदमे की सुनवाई के दौरान तहखाने को अपनी अभिरक्षा और नियंत्रण में लेकर उसे सुरक्षित रखने का भी निर्देश दे दिया है. तो दूसरी ओर कोर्ट ने मामले में पक्षकार बनने के लिए 1991 के स्वयंभू आदिविश्वेश्वर मुकदमे के वाद मित्र विजय शंकर रस्तोगी का प्रार्थना पत्र खारिज कर दिया है. फिलहाल अब इस मामले में अगली सुनवाई के लिए कोर्ट ने 25 जनवरी की तारीख तय की है.

1993 तक होता रहा पूजा -पाठ

गौरतलब है कि, पं. सोमनाथ व्यास के नाती शैलेंद्र कुमार पाठक व्यास ने तहखाने की जिम्मेदारी जिलाधिकारी को सौंपने की मांग की थी. इस सम्बंध में शैलेंद्र कुमार पाठक के वकील विष्णु शंकर जैन ने अदालत से कहा था कि, ज्ञानवापी के दक्षिण की ओर से स्थित इमारत में तहखाना है. उन्होंने ये भी बताया था कि, यह प्राचीन मंदिर के मुख्य पुजारी व्यास परिवार की मुख्य गद्दी है. यहां उनका परिवार 1993 तक पूजा-पाठ करता था. पूरे परिसर की बैरिकेडिंग के बाद उनके परिवार के तहखाने में जाने व धार्मिक कार्य आदि पर रोक लगा दी गई थी.

इस कारण तहखाने में होने वाले राग-भोग आदि संस्कार भी बंद हो गए थे. विष्णु शंकर जैन ने ये भी कहा था कि, इस बात के पर्याप्त साक्ष्य हैं कि, वंशानुगत आधार पर पुजारी व्यास जी का ब्रिटिश शासनकाल में भी वहां कब्जा था और उन्होंने दिसंबर 1993 तक वहां पूजा-अर्चना की है. साथ ही अधिवक्ता ने ये भी दावा किया कि, वादी को यह भी ज्ञात हुआ है कि तहखाने का दरवाजा हटा दिया गया है.

ये भी पढ़ें- जय श्रीराम के नारों के बीच गर्भगृह में लाए गए रामलला, बढ़ाई गई अयोध्या की सुरक्षा, आतंकवाद-रोधी दस्ते के कमांडो की तैनाती

ये की गई थी मांग

इसी के साथ ही अधिवक्ता ने ये भी कहा था कि, हिंदू धर्म की पूजा से संबंधित सामग्री बहुत सी प्राचीन मूर्तियां और धार्मिक महत्व की अन्य सामग्रियां तहखाने मे हैं. अधिवक्ता ने आगे कहा कि, राज्य सरकार और जिला प्रशासन ने बगैर किसी विधिक अधिकार के तहखाने के भीतर दिसंबर 1993 से पूजा करने पर रोक लगा दी. विष्णु शंकर जैन ने ये भी कहा था कि, व्यास परिवार से जुड़े होने के लिहाज से वादी को वहां पूजा-पाठ, धार्मिक कार्य आदि करने का अधिकार है.

ये जताई गई आशंका

इसी के साथ ही अधिवक्ता ने आशंका जताई है कि, पं. सोमनाथ व्यास जी के तहखाने पर मस्जिद पक्ष कब्जा कर सकता है. इसलिए श्रीकाशी विश्वनाथ धाम में नंदी जी के सामने की बैरिकेडिंग को हटाया जाए और जिलाधिकारी या उनकी ओर से नियुक्त किसी व्यक्ति को तहखाना सौंपा जाए. साथ ही वहां पूर्व की भांति आने-जाने और पूजा-पाठ करने का अधिकार दिया जाए.

गलत हुआ है आदेश

तो वहीं इस मामले में एसएम यासीन, संयुक्त सचिव, अंजुमन इंतेजामिया मसाजिद की ओर से बयान सामने आया है कि, अदालत के आदेश की जानकारी अभी हमें नहीं है. यदि कोई ऐसा आदेश हुआ है तो वह गलत है. आदेश की कॉपी मिलने के बाद तय किया जाएगा कि आगे क्या करना है.

वजूखाने की होगी सफ़ाई

वहीं व्यास जी तहख़ाने के अलावा जल्द ही ज्ञानवापी परिसर में वजूखाने की सफाई कराए जाने की भी खबर सामने आ रही है. मीडिया सूत्रों के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट से अनुमति मिलने के बाद जिला प्रशासन ने आज हिन्दू और मुस्लिम पक्ष के साथ बैठक की. इसी के बाद वाराणसी के जिलाधिकारी एस राजलिंगम ने बताया कि, शनिवार को वजूखाना टैंगो की सफ़ाई की जाएगी. मुस्लिम पक्ष ने जिला प्रशासन को चिट्ठी लिखकर वजूखाने में गंदगी की वजह से मछलियों के मरने की शिकायत की थी.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

विजयादशमी पर पीएम मोदी ने दी देशवासियों को शुभकामनाएं, भगवान श्रीराम के आदर्शों को किया याद

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से मंगलवार को देशवासियों को विजयादशमी की शुभकामनाएं दी गई…

12 minutes ago

दास्तां वही, कहानी नई: कर्नाटक में एक और ‘सोनम-मुस्कान’, प्रेमी संग मिलकर पति की हत्या

कर्नाटक के विजयपुरा में अवैध संबंधों के चलते पत्नी अश्विनी ने प्रेमी आनंद और साथियों…

12 minutes ago

US ने सीधे ठोक दिया ईरान का नेवी बेस! अरब सागर तक पहुंची जंग की आग, दुनियां पर मंडराया खतरा?

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते सैन्य तनाव के बीच ईरान के कोनार्क नौसैनिक अड्डे…

20 minutes ago

मास्टरमाइंड का विदेशी कनेक्शन और कोटा रेलवे स्टेशन का ड्रामा: जानिए टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस की इनसाइड स्टोरी

Tiger Shroff Firing Update: टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस में लॉरेंस बिश्नोई गैंग के तीनों शूटर…

21 minutes ago

भारत-न्यूजीलैंड FTA से भारतीय कारोबारियों के लिए खुले नए दरवाजे; जानिए विदेशी फलों और मानुका शहद का क्या होगा नया रेट

India-New Zealand FTA: भारत-न्यूजीलैंड मुक्त व्यापार समझौता लागू हो गया है. जानिए न्यूजीलैंड के सेब…

53 minutes ago

तारीख के बजाय दशहरे पर क्यों मनाता है RSS अपना स्थापना दिवस? जानिए खास वजह

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की स्थापना 27 सितंबर 1925 को विजयादशमी के दिन हुई थी. संघ…

1 hour ago