नाव पलटने से 18 बच्चे लापता
बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में गुरुवार (14 सितंबर) को बच्चों को स्कूल ले जा रही एक नाव नदी में पलट गई. जिसमें 18 बच्चे पानी में डूब गए. नाव में 34 बच्चे सवार थे. हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर एनडीआरएफ टीम ने पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. मामले को लेकर अधिकारी अभी फिलहाल कुछ भी बोलने से बच रहे हैं.
जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 9 बजे गायघाट थाना इलाके के बेनीबाद ओपी में बागमती नदी में ये हादसा हुआ है. भटगामा मधुरपट्टी के पीपल घाट से नाव बच्चों को लेकर जब स्कूल जा रही थी तभी ये हादसा हो गया. नाव में 34 बच्चे थे. जिसमें से 18 बच्चे लापता बताए जा रहे हैं. जिनकी तलाश एनडीआरएफ की टीम कर रही है.
हादसे का शिकार हुए कई बच्चों को बचा लिया गया है. वहीं अन्य बच्चों की तलाश गोताखोर और एनडीआरएफ की टीम के अलावा पुलिस दल कर रहा है. घटना के बाद से इलाके में कोहराम मचा हुआ है. वहीं अधिकारियों का कहना है कि नदी में पानी के तेज बहाव होने के चलते सर्च ऑपरेशन में परेशानी हो रही है.
यह भी पढ़ें- Nipah Virus: केरल में तेजी के साथ फैल रहा निपाह वायरस, पांच लोग हुए संक्रमित, हाई रिस्क पर 77 लोग
हादसे को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है. उनका कहना है कि नदी पर पुल के निर्माण की मांग कई सालों से की जा रही है, लेकिन सरकार उनकी इस मांग पर ध्यान नहीं दे रही है. सीएम नीतीश कुमार ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए बताया कि डीएम और अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं. बचाव अभियान चलाया जा रहा है. सरकार पीड़ित परिवारों की हरसंभव मदद करेगी.
-भारत एक्सप्रेस
Anupriya Nagar Sunil Lodhi Namo Book Fest Kashi: काशी के नमो बुक फेस्ट में पहली…
Lieutenant Governor Swaraj Dweep visit: उपराज्यपाल डॉ. दिनेश शर्मा के स्वराजद्वीप दौरे पर मिलीं कई…
Allahabad High Court Ayushman Bharat hospital cancellation: ब्लड कैंसर पीड़ित 2 माह के बच्चे के…
Vinoy Kumar Choubey Presidents Police Medal: पिंपरी-चिंचवड़ पुलिस कमिश्नर IPS विनय कुमार चौबे को विशिष्ट…
OPPOSITION MEETS PRESIDENT ON VOTE THEFT: विपक्षी गठबंधन INDIA के शीर्ष 10 नेताओं के एक…
SUPREME COURT SLAMS TRANSIT BAN: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को…