Bharat Express DD Free Dish
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital
Kanya Sumangla Mission Shakti Digital

Bihar News: मुजफ्फरपुर में नाव पलटने से नदी में 18 बच्चे लापता, तलाश में जुटीं NDRF की टीमें, स्कूल जा रहे थे बच्चे

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में गुरुवार (14 सितंबर) को बच्चों को स्कूल ले जा रही एक नाव नदी में पलट गई. जिसमें 18 बच्चे पानी में डूब गए. नाव में 34 बच्चे सवार थे.

नाव पलटने से 18 बच्चे लापता

बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में गुरुवार (14 सितंबर) को बच्चों को स्कूल ले जा रही एक नाव नदी में पलट गई. जिसमें 18 बच्चे पानी में डूब गए. नाव में 34 बच्चे सवार थे. हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर एनडीआरएफ टीम ने पहुंचकर सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है. मामले को लेकर अधिकारी अभी फिलहाल कुछ भी बोलने से बच रहे हैं.

18 बच्चे पानी में लापता

जानकारी के मुताबिक, सुबह करीब 9 बजे गायघाट थाना इलाके के बेनीबाद ओपी में बागमती नदी में ये हादसा हुआ है. भटगामा मधुरपट्टी के पीपल घाट से नाव बच्चों को लेकर जब स्कूल जा रही थी तभी ये हादसा हो गया. नाव में 34 बच्चे थे. जिसमें से 18 बच्चे लापता बताए जा रहे हैं. जिनकी तलाश एनडीआरएफ की टीम कर रही है.

सर्च ऑपरेशन में जुटी NDRF की टीम

हादसे का शिकार हुए कई बच्चों को बचा लिया गया है. वहीं अन्य बच्चों की तलाश गोताखोर और एनडीआरएफ की टीम के अलावा पुलिस दल कर रहा है. घटना के बाद से इलाके में कोहराम मचा हुआ है. वहीं अधिकारियों का कहना है कि नदी में पानी के तेज बहाव होने के चलते सर्च ऑपरेशन में परेशानी हो रही है.

यह भी पढ़ें- Nipah Virus: केरल में तेजी के साथ फैल रहा निपाह वायरस, पांच लोग हुए संक्रमित, हाई रिस्क पर 77 लोग

हादसे के बाद स्थानीय लोगों में आक्रोश

हादसे को लेकर स्थानीय लोगों में काफी आक्रोश है. उनका कहना है कि नदी पर पुल के निर्माण की मांग कई सालों से की जा रही है, लेकिन सरकार उनकी इस मांग पर ध्यान नहीं दे रही है. सीएम नीतीश कुमार ने हादसे पर शोक व्यक्त करते हुए बताया कि डीएम और अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं. बचाव अभियान चलाया जा रहा है. सरकार पीड़ित परिवारों की हरसंभव मदद करेगी.

-भारत एक्सप्रेस



इस तरह की अन्य खबरें पढ़ने के लिए भारत एक्सप्रेस न्यूज़ ऐप डाउनलोड करें.

Also Read


Kanya Sumangla Mission Shakti Digital