देश

Lucknow: 3 साल बच्‍ची को छोड़कर फोन पर बात कर रही थी मां, कार सवार रौंदकर भागा, CCTV में कैद हुई दुखद घटना

Lucknow News: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक कार ने 3 साल की बच्ची को रौंद डाला, उसके बाद चालक तेजी से कार को भगा ले गया. घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई. बच्‍ची की मां और अन्‍य परिजनों ने बच्‍ची के शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया. वे गुनहगार को सजा देने की मांग कर रहे हैं.

संवाददाता ने बताया कि यह घटना बुधवार की रात, कैसरबाग थाना क्षेत्र स्थित घसियारी मंडी इलाके की है. जहां सिल्वर हाइट अपार्टमेंट से निकली कार ने तीन साल की मासूम सृष्टि को रौंद दिया. मां किरन उससे कुछ दूरी पर थी, फोन पर बात कर रही थी. कार से बच्ची को कुचले जाने के बाद वह भागी, देखा कि बच्ची खून से लथपथ पड़ी थी. बच्ची के पास भीड़ जुटते देखकर आस-पास के लोग इकट्‌ठा होने लगे.

आधी रात को पुलिस ने जबरन कराया पोस्टमॉर्टम

बच्‍ची की मौत से आक्रोशित परिजनों ने ड्राइवर की गिरफ्तारी की मांग को लेकर अशोक लाट चौराहे के पास सड़क पर शव को रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया. रात 12 बजे के बाद पुलिस ने शव को सड़क से हटाने की कोशिश की, इस दौरान लोग पुलिस पर भड़क गए और पथराव कर दिया. हालांकि, बाद में पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया.

ACP कैसरबाग प्रकाश चंद्र अग्रवाल के मुताबिक, बच्‍ची के परिजनों की तहरीर पर एफआईआर दर्ज कर ली गई है और घटनास्थल के पास लगे CCTV की फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश की जा रही है. अग्रवाल ने कहा कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

यह भी पढ़ें: Anantnag Encounter: “मेरे बेटे ने देश के लिए शहादत दी, मैं आज रोऊंगी नहीं…”, एनकाउंटर में शहीद हुए मेजर आशीष की मां

मामा के घर घूमने आई थी बच्ची

बताया जा रहा है कि जिस बच्‍ची को कार ने रौंदा, वो मां के साथ अपने मामा के घर आई थी. उसके पिता बाराबंकी चंदौली में रहने वाले दुर्गेश गुप्ता दो महीने पहले अपनी पत्नी कंचन और उसे कैसरबाग स्थित घसियारी मंडी में कंचन के मायके छोड़ गए थे. बुधवार रात करीब 8 बजे बच्‍ची सिल्वर हाइट अपार्टमेंट के परिसर में खेल रही थी. उसी दौरान एक कार बच्‍ची को रौंदते हुए निकल गई.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

उपचुनाव परिणाम पर पीएम मोदी ने जताया आभार: बोले— सुशासन पर जनता का अटूट भरोसा; एनडीए को मिली नई ताकत

PM Modi reaction bypoll election results: असम, बंगाल और पुडुचेरी उपचुनाव नतीजों पर पीएम मोदी…

1 hour ago

‘रोका तो भी नहीं रुकेंगे…’ पिंकी चौधरी का जंतर-मंतर पर शक्ति प्रदर्शन का ऐलान, कहा- कॉकरोचों को सबक सिखाएंगे

PINKY CHAUDHARY JANTAR MANTAR PROTEST: हिंदू रक्षा दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष पिंकी चौधरी ने राजधानी…

1 hour ago

‘पप्पू’ कब सुधरेंगे? दिल्ली के CP में DU के छात्रों ने राहुल गांधी को जमकर धोया

DU Students On Rahul Gandhi: क्या राहुल गांधी की 'वोट चोरी' वाली दलील पर अब…

1 hour ago

न कैश का झंझट, न MDR का डर; क्या है RBI से मिला UPI का विकल्प?

RBI e Rupee vs UPI: 15 अक्टूबर से UPI पर MDR के दबाव से परेशान…

2 hours ago

धुर विरोधियों के एक सुर: जम्मू-कश्मीर में किस बात पर साथ आईं बीजेपी और कांग्रेस?

BJP and Congress Unite Jammu Kashmir: क्या एक बयान ने मिटा दी बीजेपी और कांग्रेस…

2 hours ago