देश

पूर्वी दिल्ली के मॉल में सनसनी! कार के अंदर ड्राइवर की मौत, मिली अस्थमा की दवाएं; पोस्टमार्टम से खुलेगा राज?

पूर्वी दिल्ली के मयूर विहार (Mayur Vihar) इलाके में उस वक्त सनसनी फैल गई, जब स्टार सिटी मॉल (Star City Mall) की बेसमेंट पार्किंग में खड़ी एक कार के अंदर से एक व्यक्ति का शव बरामद किया गया. मृतक की पहचान 42 वर्षीय नरेंद्र कुमार (निवासी नोएडा) के रूप में हुई है, जो पेशे से एक ऑनलाइन कैब ड्राइवर था. शुरुआती जांच में पुलिस इसे प्राकृतिक मौत (हार्ट अटैक) का मामला मान रही है, हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही साफ हो पाएगी.

कार के अंदर अचेत मिला ड्राइवर

सोमवार शाम करीब 6 बजे मयूर विहार थाने को सूचना मिली थी कि स्टार सिटी मॉल की बेसमेंट पार्किंग में खड़ी एक होंडा सिटी कार के अंदर एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में है. सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और इलाके को सील कर दिया. कार का दरवाजा खोलने पर व्यक्ति अचेत पाया गया, जिसे बाद में मृत घोषित कर दिया गया.

किसकी थी कार?

दिल्ली पुलिस के मुताबिक, यह कार मॉल के अंदर ही स्थित HDFC लाइफ के ऑफिस में काम करने वाले गौरव नाम के व्यक्ति की है. गौरव ने एक ऑनलाइन ऐप के जरिए इस कार को चलाने के लिए ड्राइवर (नरेंद्र) को बुक किया था.

नहीं दिखा कोई संदिग्ध, मिलीं अस्थमा की दवाएं

शव मिलने के बाद क्राइम टीम को मौके पर बुलाया गया और पूरी सघनता से जांच की गई. पुलिस सूत्रों ने बताया कि मृतक नरेंद्र के शरीर पर संघर्ष या बाहरी चोट के कोई निशान नहीं मिले हैं. पुलिस ने पार्किंग एरिया के सीसीटीवी (CCTV) फुटेज को खंगाला. फुटेज में किसी भी बाहरी व्यक्ति की संलिप्तता या कोई संदिग्ध हरकत नहीं दिखाई दी है. फुटेज के अनुसार, दोपहर 12:05 बजे के बाद मृतक नरेंद्र की ओर से कार के अंदर कोई हलचल नहीं देखी गई. कार की तलाशी के दौरान मृतक के पास से ‘अस्थमा’ (Asthma) से जुड़ी कुछ दवाएं बरामद हुई हैं.

ये भी पढ़ें: AI समिट हंगामा: तड़के 4 बजे गिरफ्तार हुए यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब, 20 घंटे हुई पूछताछ

‘प्रथम दृष्टया प्राकृतिक मौत’

इन सभी परिस्थितियों को देखते हुए पुलिस का मानना है कि यह प्रथम दृष्टया एक प्राकृतिक मौत (Natural Death) का मामला है. आशंका जताई जा रही है कि कार के अंदर बैठे हुए ही नरेंद्र को हार्ट अटैक (Heart Attack) या अस्थमा का गंभीर दौरा पड़ा होगा. पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए लाल बहादुर शास्त्री अस्पताल (LBS Hospital) भेज दिया है और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

Shyamdatt Chaturvedi

श्यामदत्त चतुर्वेदी एक अनुभवी मीडिया पेशेवर हैं. वर्तमान में नोएडा 'भारत एक्सप्रेस' में पत्रकार के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सात वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामदत्त ने हिंदी डिजिटल प्लेटफॉर्म्स के लिए कंटेंट राइटिंग, रिपोर्टिंग, एडिटिंग और डेटा एनालिसिस में गहरी विशेषज्ञता हासिल की है. इससे पहले उन्होंने जी न्यूज, ईटीवी भारत, टीएफआई मीडिया, वे2न्यूज और सैफायर मीडिया लिमिटेड (इंडिया डेली लाइव) जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभाई हैं. उन्होंने स्थानीय पंचायत से लेकर विधानसभा, लोकसभा तक की व्यापक कवरेज की. उन्होंने इंदिरा गांधी राष्ट्रीय जनजातीय विश्वविद्यालय (IGNTU), अमरकंटक से पत्रकारिता और जनसंचार में स्नातक (BJMC) करने के बाद, प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर डिग्री (M.A.) हासिल की है.

Recent Posts

CEC पर घमासान: सुप्रीम कोर्ट मार्च से पहले रोका गया INDIA ब्लॉक, राहुल गांधी की टीम ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया

INDIA Bloc Protest: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ INDIA ब्लॉक का प्रदर्शन तेज…

13 minutes ago

बाप जिला का पार्षद, बेटा अपराधी! दारू पीते-पीते बनाया गैंग फिर रची लूट की साजिश

रेवाड़ी में शौक पूरे करने के लिए जिला पार्षद के बेटे ने साथियों संग मिलकर…

22 minutes ago

धारावी के दिन बहुरेंगे! माटुंगा में नए पुनर्वास भवनों का भूमिपूजन, अडानी समूह ने शुरू किया बड़ा प्रोजेक्ट

मुंबई के धारावी पुनर्विकास प्रोजेक्ट ने एक नया कदम आगे बढ़ाया है. माटुंगा में 22…

33 minutes ago

Nobel Prize in Economics 2026: दो अमेरिकी अर्थशास्त्रियों को मिला सम्मान, जानिए उनके रिसर्च ने कैसे बदली आर्थिक सोच

Nobel Prize Economics 2026: रॉबर्ट ई हॉल और माइकल वुडफोर्ड को अर्थशास्त्र में नोबेल पुरस्कार…

41 minutes ago

दिल्ली मेट्रो स्टेशन बंद करने का फैसला कौन करता है? जानिए पुलिस, DMRC और कानून की पूरी प्रक्रिया

Delhi Metro Station Closure: दिल्ली में प्रदर्शन और विरोध मार्च के दौरान मेट्रो स्टेशन अचानक…

57 minutes ago

क्या CJP चीफ अभिजीत दीपके ने साइन किया प्रदर्शन न करने का बॉन्ड? सोशल मीडिया पर पोस्ट VIRAL

इंटरनेट पर एक दस्तावेज (बॉन्ड) की तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है. इससे दावा…

1 hour ago