देश

Jhansi:”दूल्हा-दुल्हन नहीं बनाएंगे सम्बंध”, विदाई के वक़्त दुल्हन के पिता ने रख दी चौंका देने वाली तीन शर्तें, दूल्हे ने किया इंकार, दुल्हन ने लौटाई बारात

Jhansi: उत्तर प्रदेश के झांसी जिले से एक चौंका देने वाला मामला सामने आ रहा है. यहां पर शादी के बाद पिता ने दुल्हे के सामने ऐसी शर्त रख दी कि मौजूद सभी लोग चौंक गए तो वहीं दूल्हे और उसके परिवारवालों ने ये शर्त मानने से इंकार किया तो दुल्हन ने बारात लौटा दी और ससुराल न जाकर मुंह बोले पिता के साथ चली गई.

मामला झांसी से सामने आया है. जानकारी सामने आ रही है कि झांसी के बरुआसागर थाना क्षेत्र के सिनौरा गांव के रहने वाले मानवेंद्र सेन की शादी हाल ही में गुरसराय की एक युवती से तय हुई थी. शादी 6 जून को बरुआसागर के एक मैरिज हॉल में होनी थी. इसको लेकर मानवेंद्र के घर वाले खुब खुश थे और धूम-धान से बारात ले जाने की तैयारी में जुटे थे और इस खास मौके पर पूरे घर को दुल्हन के स्वागत के लिए दुल्हन की तरह ही सजाया गया था. 6 जून को मानवेंद्र के घर वाले बारात लेकर बरुआसागर के मैरिज हॉल में पहुंचे और पूरे रीति-रिवाज के साथ शादी हुई. 7 जून की सुबह दूल्हा पक्ष विदाई की तैयारी में जुटा था और सब खुश थे. इसी दौरान अचानक दुल्हन ने ससुराल जाने से इनकार कर दिया.

ये भी पढ़ें- भारत और न्यूजीलैंड के बीच उद्योग संगठनों की पहली राउंड टेबल मीटिंग दिल्ली में आयोजित, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

इस पर सब उसे मनाने लगे और इसकी वजह जानने की कोशिश करने लगे, कि तभी दुल्हन के मुंह बोले पिता ने 3 शर्तें रख दी, जिसमें सबसे पहली शर्त में पिता ने कहा कि, दूल्हा-दुल्हन कभी शारीरिक संबंध नहीं बनाएंगे. यह बात सुनकर सभी हैरान रह गए. इस शर्त को दूल्हे ने मानने से इंकार कर दिया तो दूसरी ओर दुल्हन ने भी ससुराल जान से मना कर दिया और बारात लौटा थी. इस अजीबो-गरीब शादी में खबर सामने आ रही है कि दुल्हन बारात लौटाने के बाद अपने मुंहबोले पिता के साथ चली गई.

जानें दुल्हन के पिता की क्या थी तीन शर्तें?

दुल्हन के पिता ने पहली शर्त रखते हुए कहा कि, दूल्हा और दुल्हन के बीच कभी शारीरिक संबंध नहीं बनेंगे. दूसरी शर्त में कहा कि, दुल्हन अपनी छोटी बहन को अपने साथ ससुराल लेकर जाएगी और तीसरी शर्त में कहा कि दुल्हन का मुंह बोला पिता कभी भी उसके ससुराल जा सकेगा और कोई उससे सवाल नहीं पूछेगा. फिलहाल इन तीनों शर्तों को मानने से दुल्हे ने इंकार कर दिया और बारात बिना दुल्हन के ही लौट गई.  वहीं बरुआसागर के थाना प्रभारी अजमेर सिंह भदौरिया ने बताया कि वर पक्ष की ओर से शिकायत मिली है. इस मामले में दुल्हन के पिता को  बुलाया गया है. मामले की जांच चल रही है.

-भारत एक्सप्रेस

Archana Sharma

Recent Posts

राम भक्तों के लिए खुशखबरी! रामलला के दर्शन हुए और आसान, मुफ्त पास की बढ़ाई गई सीमा

अयोध्या राम मंदिर में रामलला के दर्शन अब और आसान हो गए हैं. ट्रस्ट ने…

2 hours ago

पीएम मोदी के विजन को मिली बड़ी रफ्तार: नमो भारत ने पूरे किए परिचालन के 3 सफल साल

पीएम मोदी द्वारा शुरू की गई नमो भारत रैपिड रेल ने 3 सफल साल पूरे…

2 hours ago

अमित शाह का पंजाब सरकार पर हमला, बोले- नशे के खिलाफ आवाज दबाने वालों को नहीं छोड़ेंगे

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने पंजाब में बढ़ते नशे के कारोबार को लेकर आम…

3 hours ago

राष्ट्र को अस्थिर करने वाली राजनीति से बचें; संविधान का सम्मान सर्वोपरि: इंद्रेश कुमार

लखनऊ में आयोजित मुस्लिम राष्ट्रीय मंच के कार्यकर्ता सम्मेलन में डॉ. इंद्रेश कुमार ने देश…

3 hours ago

IP Extension दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं पीएम मोदी, केवल पास धारकों को मिलेगी एंट्री

प्रधानमंत्री मोदी नई दिल्ली के आईपी एक्सटेंशन में दशहरा समारोह में शामिल हो सकते हैं.…

3 hours ago