वीडियो ग्रैब
UP News: उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां दो बहने की एक साथ आई बारात में डीजे को लेकर ऐसा महासंग्राम छिड़ा की लाठी-डंडे तक चलने लगे. इस सम्बंध में एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. बताया जा रहा है कि डीजे पर डांस को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए. तो वहीं इस सम्बंध में बाराबंकी पुलिस ने ट्वीट कर जानकारी दी और बताया कि दोनों पक्षों पर मामला पंजीकृत कर लिया गया है, जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी. इस घटना में कई लोग घायल हुए हैं.
यह मामला बाराबंकी के थाना बदोसराय क्षेत्रान्तर्गत ग्राम हजरतपुर का बताया जा रहा है. इस पूरी घटना को लेकर ट्विटर पर बाराबंकी पुलिस ने मारपीट के वायरल वीडियो पर ट्वीट करते हुए मामले में कार्रवाई को लेकर जानकारी दी है. इस सम्बंध में अपर पुलिस अधीक्षक, उत्तरी बाराबंकी, आशुतोष मिश्र ने बताया कि, बाराबंकी के थाना बदोसराय क्षेत्रान्तर्गत ग्राम हजरतपुर में सात तारीख को रिश्ते की दो बहनों की शादी थी, एक की बारात टिकैतनगर तो दूसरे की बारात सफदरगंज से आई थी.
ये भी पढ़ें- एनआईए ने आतंकी संगठन KTF से जुड़े एक शख्स को किया गिरफ्तार, अब तक पांच आरोपी अरेस्ट
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि, दोनों बारातों के लिए डीजे की व्यवस्था की गई थी. जानकारी सामने आई है कि एक पक्ष के बाराती डीजे पर डांस कर चुके थे और दूसरे पक्ष के बाराती डांस करने के लिए शिरकत करने वाले थे. इसी के बाद दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई और फिर जमकर मारपीट हुई. अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि इस घटना में कई लोगों के घायल होने की खबर सामने आई है. इस सम्बंध में तहरीर प्राप्त हुई है, जिसमें दोनों बारातियों में झगड़ा करने वालों के खिलाफ अभियोग पंजीकृत करते हुए कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है.
बता दें कि इस घटना का वीडियो भी सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसमें बड़ी संख्या में दो पक्षों के लोग मारपीट करते नजर आ रहे हैं. वीडियो में साफ दिखाई दे रहा है कि, कोई लाठी से किसी को मार रहा है तो कोई डंडे से. इस दौरान लोग ईंट फेंक कर भी मारते नजर आए. तो वहीं ये भी दिख रहा है कि एक महिला इस झगड़े को बंद करने के लिए कह रही है लेकिन लोग इस कदर झगड़ा कर रहे हैं कि, कोई किसी की नहीं सुन रहा है. इस घटना में कई लोगों के जख्मी होने की खबर सामने आ रही है.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…