मंदिर में अखिलेश यादव
UP Politics: समाजवादी पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर को लेकर शुक्रवार को सीतापुर के नैमिषारण्य तीर्थ स्थल पहुंचे सपा प्रमुख अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ललिता देवी मंदिर में विधि-विधान से पूजा-अर्चना की. इसी के साथ मीडिया से बात करते हुए कहा कि, असुरों से जनमानस को बचाने के लिए हम यहां प्रार्थना करने आए हैं. इसी के साथ पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधा और कहा कि, असुर वही हैं जो अत्याचार कर रहे हैं. इसी के साथ हाल ही में कोर्ट में माफिया जीवा की हुई हत्या को लेकर यूपी की कानून व्यवस्था पर भी सवाल उठाया.
पत्रकारों से बात करते हुए अखिलेश ने कहा कि, “असुर वही हैं जो अत्याचार कर रहे हैं”. इसी के साथ आगे कहा कि, ये स्थान हमें वो पौराणिक याद दिलाता है कि असुरों का भी असर यहां नहीं हुआ और ये स्थान ऐसा सुरक्षित है और ऐसा कवच है यहां असुरों को भी आने की अनुमति नहीं है. इसी के साथ पत्रकारों ने पूछा कि असुर कौन है तो उन्होंने कहा कि इस बारे में आप से अच्छा कौन जान सकता है और अत्याचार कौन कर रहा है? वहीं जीवा हत्याकांड पर पूछे गए सवाल को लेकर कहा कि, इस बात का दुख हुआ है कि पुलिस को चोर कहा जा रहा है. हालांकि पकड़ा पुलिस ने ही है, एक पुलिस के घर से 50 किलो चांदी बरामद की गई है. वह आगे बोले कि, ये कैसा स्टेट बना दिया गया है. जेल में हत्या, कचहरी में हत्या, प्रेस के सामने हत्या. कोई प्रेस बनकर हत्या कर रहा है तो कोई वकील बनकर हत्या कर रहा है.
ये भी पढ़ें- सितंबर में आयोजित होगा जी-20 शिखर सम्मेलन, विदेश मंत्री बोले- अध्यक्षता मिलते ही घोषित की थी आमंत्रण की सूची
इसी के साथ अखिलेश ने एनसीआरबी के आंकड़ों का जिक्र करते हुए कहा कि, एनसीआरबी के आंकड़ें देखें तो सबसे ज्यादा करप्ट कौन सरकारी विभाग है? सरकार खुद ही बता रही है कि प्रदेश में सबसे ज्यादा करप्ट कौन सा सरकारी विभाग है. इसी के साथ उन्होंने बताया कि एनसीआरबी के आंकड़ों के अनुसार पुलिस विभाग सबसे ज्यादा करप्ट है. इसका जिम्मेदार अगर कोई है तो वो है भारतीय जनता पार्टी के लोग. इसी के साथ अखिलेश ने कानून व्यवस्था पर सवाल खड़ा किया. तो वहीं राम पाल और अनूप गुप्ता का नाम लेते हुए कहा कि ये दोनों विधायक रहे हैं जो भी विकास नैमिषारण्य में दिखाई दे रहा है वो इनके बगैर सम्भव नहीं था. यहां किसी भी पुजारी या पंडित से पूछ लीजिए ये सब किसने किया. इसी के साथ वह बोले कि जिस इन्वेस्टमेंट की बात की गई थी वो भी पूरा नहीं हुआ. हमारे मुख्यमंत्री जो ऐसे पवित्र स्थान पर वादा करके जाएं और वादा पूरा न हो तो भगवान बताओ उनको कौन सी सजा देगा.
बता दें कि दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के तहत अखिलेश 9 और 10 को नैमिषारण्य में हैं और शनिवार को भी वह प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा ले रहे हैं. वहीं, शुक्रवार को प्रशिक्षण शिविर में प्रो. रामगोपाल ने कार्यकर्ताओं को रणनीति समझाई. इस मौके पर कहा कि, सपा साफ्ट हिंदुत्व पर आगे बढ़ना जारी रखेगी. लोकसभा चुनाव में असली मुद्दा आरक्षण और जातीय जनगणना ही रहेगा, लेकिन, बूथ और मतदाता सूची पर भी नजर रखना है. वहीं शनिवार को खबर सामने आ रही है कि, अखिलेश यादव के ललिता देवी मंदिर में पूजा और असुरो वाले बयान पर सियासत गरम गई है. शनिवार को अखिलेश बूथ प्रबंधन और मतदाता सूची को लेकर चर्चा करेंगे.
-भारत एक्सप्रेस
Diwali 2026 Alakshmi Story: कार्तिक अमावस्या पर महालक्ष्मी के स्वागत के साथ उनकी बड़ी बहन…
Ratlam 19 Year Old Youth Murder Case: मध्य प्रदेश के रतलाम में 19 वर्षीय रितेश…
भारत एक्सप्रेस के CMD और एडिटर-इन-चीफ उपेंद्र राय की मेजबानी में आयोजित ‘स्वर्णिम संध्या’ कार्यक्रम…
बीकानेर में दीपावली पर आयोजित होने वाला उर्दू रामायण पाठ गंगा-जमुनी तहजीब की अनोखी मिसाल…
Diyara Ghat Diwali: सुल्तानपुर के ऐतिहासिक दियरा घाट पर छोटी दीपावली के अवसर पर 2100…
अमृतसर के जंडियाला स्थित गांव अकाल गढ़ ढपइयां में पुरानी रंजिश के चलते 100 से…