देश

बिहार के अररिया में उद्घाटन से पहले ही भरभरा कर गिरा 12 करोड़ की लागत से बना पुल

बिहार के अररिया जिले में मंगलवार को बकरा नदी पर बना पुल भरभरा कर गिर पड़ा. 12 करोड़ की लागत से निर्मित इस पुल का अभी उद्घाटन भी नहीं हुआ था. पुल के इस तरह से गिरने के बाद अब इसके निर्माण को लेकर सवाल उठाए जाने लगे हैं. स्थानीय विधायक विजय कुमार मंडल ने इसे भ्रष्टाचार की भेंट बताया है.

मौके पर पहुंची प्रशासन की टीम

बताया जाता है कि सिकटी प्रखंड स्थित बकरा नदी के पड़रिया घाट पर 12 करोड़ की लागत से पुल का निर्माण किया गया था. मंगलवार को पुल के दो से तीन पिलर नदी में धंस गए और पुल गिर गया. वहीं मिली जानकारी के अनुसार पुल निर्माण करने वाली एजेंसी के लोग मौके पर पहुंच गए हैं और प्रशासन की टीम भी आ गई है. यह पुल सिकटी और कुर्साकांटा प्रखंड को जोड़ने वाला था.

इसे भी पढ़ें: ‘मैं उन्हें राहुल की कमी महसूस नहीं होने दूंगी…’ वायनाड से उपचुनाव लड़ने पर बोलीं प्रियंका गांधी

दो प्रखंडों को सीधे जोड़ने का माध्यम बनने वाला था पुल

बताया जाता है कि स्थानीय भाजपा विधायक विजय कुमार मंडल ने पुल निर्माण के लिए काफी प्रयास किए थे. पुल गिरने की सूचना पर वह भी घटनास्थल पहुंच गए. उन्होंने मीडिया को बताया कि यह पुल पूरी तरह भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया. यह पुल दो प्रखंडों को सीधे जोड़ने का माध्यम बनता, लेकिन उद्घाटन के पहले ही नदी में समा गया.  ग्रामीण कार्य विभाग द्वारा यह पुल बनाया गया था. जानकारी के मुताबिक जमीन पर ही पिलर गाड़कर तैयार किया गया था. वहीं एप्रोच रोड भी अभी नहीं बना था.

Rohit Rai

Recent Posts

ब्रज की आध्यात्मिक विरासत और विकास पर केंद्रित: बरसाना में ‘ललिता कुंज’ टाउनशिप का शुभारंभ, सुनील शेट्टी ने की शिरकत

नई दिल्ली में आयोजित भव्य समारोह में बॉलीवुड अभिनेता ने ब्रज क्षेत्र की सांस्कृतिक और…

8 hours ago

दिल्ली-NCR सहित कांपी उत्तर भारत की धरती, महसूस हुए भूकंप के झटके

दिल्ली-NCR और पूरे उत्तर भारत में रात 10:23 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए.…

8 hours ago

काशी में ‘पाकिस्तानेश्वर’ महादेव मंदिर का बदला नाम, सिंधी समाज के विरोध के बाद अब कहलाएंगे ‘सिंधु गंगेश्वर’

वाराणसी के छोटी शीतला घाट स्थित शिव मंदिर का नाम 'पाकिस्तानेश्वर' से बदलकर 'सिंधु गंगेश्वर…

8 hours ago

आसमान में तैनात होगा भारत का स्वदेशी ‘जासूस’, DRDO ने HAPS एयरशिप का किया कामयाब ट्रायल

DRDO ने 21 किमी की ऊंचाई पर 'हाई एल्टीट्यूड प्लेटफॉर्म सिस्टम' (HAPS) का सफल परीक्षण…

9 hours ago

पूर्व ऑस्ट्रेलियाई पीएम केविन रुड बोले- वैश्विक मंच पर भारत की स्थिति मजबूत, पीएम मोदी के हुए मुरीद

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व पीएम केविन रुड ने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप के मन में पीएम…

10 hours ago

योगी सरकार का सोलर कमाल: 2,942 मेगावाट पहुंची रूफटॉप क्षमता, ‘PM सूर्य घर योजना’ में उत्तर प्रदेश नंबर-1

उत्तर प्रदेश में 'प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना' से 2,942 मेगावाट क्षमता के रूफटॉप सोलर लग…

10 hours ago